खबरे |

खबरे |

Asian Champions Trophy 2024: एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम का ऐलान, जानें किसने ली पीआर श्रीजेश की जगह ?
Published : Aug 28, 2024, 6:06 pm IST
Updated : Aug 28, 2024, 7:49 pm IST
SHARE ARTICLE
Indian hockey team announced for Asian Champions Trophy 2024
Indian hockey team announced for Asian Champions Trophy 2024

टीम के मौजूदा कप्तान हरमनप्रीत सिंह टीम के कप्तान होंगे  वहीं विवेक सागर प्रसाद को उप-कप्तान बनाया गया है .

Hockey Team Announced for Asian Champions Trophy 2024:  भारतीय हॉकी टीम पेरिस ओलंपिक 2024 में अपना दबदबा बनाने के बाद अब चीन में शुरू होने जा रही एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए तैयार है.  हॉकी इंडिया ने 8 से 17 सितंबर तक चीन के हुलुनबुर में होने वाली एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के लिए 18 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। 

टीम के मौजूदा कप्तान हरमनप्रीत सिंह टीम के कप्तान होंगे  वहीं विवेक सागर प्रसाद को उप-कप्तान बनाया गया है .

इन देशों से भिड़ेगा भारत

बता दे कि इस टूर्नामेंट में 7 एशियाई देश हिस्सा लेंगे, जिसमें खिताब के लिए भारत का मुकाबला हॉकी खेलने वाले शीर्ष देशों कोरिया, मलेशिया, पाकिस्तान, जापान और मेजबान चीन से होगा। पीआर श्रीजेश के रिटायरमेंट के बाद टीम में पीआर श्रीजेश की जगह कृष्ण बहादुर पाठक और सूरज कारकेरा गोलकीपर होंगे, जबकि जर्मनप्रीत सिंह, अमित रोहिदास, हरमनप्रीत सिंह, जुगराज सिंह, संजय और सुमित डिफेंस में खेलेंगे।

राज कुमार पॉल, नीलकांत शर्मा, मनप्रीत सिंह और मोहम्मद राहील मिडफील्ड का हिस्सा होंगे। अभिषेक, सुखजीत सिंह, अरिजीत सिंह हुंदल, उत्तम सिंह और नवोदित गुरजोत सिंह जैसी युवा फॉरवर्ड पंक्ति पर विपक्षी गोल बचाने की जिम्मेदारी होगी।

पेरिस 2024 ओलंपिक खेलों के दस कांस्य पदक विजेता इस टीम का हिस्सा हैं। इस टूर्नामेंट के लिए हार्दिक सिंह, मनदीप सिंह, ललित उपाध्याय, शमशेर सिंह और गुरजंत सिंह सहित पांच खिलाड़ियों को आराम दिया गया है।

चीन के खिलाफ भारत का पहला मैच

भारतीय टीम खिचाब के लिए अपने अभियान की शुरुआत 8 सितंबर को चीन के खिलाफ अपने पहले मैच से करेगी, उसके बाद 9 सितंबर को जापान के खिलाफ मैच खेलेगी। एक दिन के आराम के बाद वे 11 सितंबर को मलेशिया और 12 सितंबर को कोरिया से खेलेंगे। एक दिन के ब्रेक के बाद भारत 14 सितंबर को पाकिस्तान से खेलेगा जबकि सेमीफाइनल और फाइनल क्रमश: 16 और 17 सितंबर को होंगे।

भारतीय पुरुष हॉकी टीम -
गोलकीपर - कृष्ण बहादुर पाठक और सूरज करकेरा
डिफेंडर - जर्मनप्रीत सिंह, अमित रोहिदास, हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), जुगराज सिंह, संजय, सुमित
मिडफील्डर - राज कुमार पाल, नीलकांत शर्मा, विवेक सागर प्रसाद (उप कप्तान), मनप्रीत सिंह, मोहम्मद, राहील मौसिन
फॉरवर्ड- अभिषेक, सुखजीत सिंह, अरिजीत सिंह हुंदल, उत्तम सिंह, गुरजोत सिंह

(For more news apart from Indian hockey team announced for Asian Champions Trophy 2024, stay tuned to Rozana Spokesman hindi)

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM