खबरे |

खबरे |

अफगानिस्तान ने भारत में होने वाले वनडे विश्वकप में बनाई अपनी जगह
Published : Nov 28, 2022, 12:49 pm IST
Updated : Nov 28, 2022, 12:49 pm IST
SHARE ARTICLE
Afghanistan secures place in ODI World Cup to be held in India
Afghanistan secures place in ODI World Cup to be held in India

अफगानिस्तान अभी वर्तमान तालिका में सातवें स्थान पर है। सुपर लीग के आखिर में चोटी पर रहने वाली आठ टीमों को विश्वकप में सीधे प्रवेश मिलेगा।

दुबई :  अफगानिस्तान में श्रीलंका के खिलाफ पल्लीकल में दूसरा एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच बारिश के कारण रद्द हो जाने के बाद अगले साल भारत में होने वाले आईसीसी वनडे विश्वकप में अपनी जगह सुरक्षित की है।

मैच बारिश से धुल जाने के कारण अफगानिस्तान ने विश्वकप सुपर लीग अंकतालिका में अपने खाते में पांच अंक और जोड़े जिससे उसके वर्तमान चक्र की तालिका में कुल 115 अंक हो गए।

अफगानिस्तान अभी वर्तमान तालिका में सातवें स्थान पर है। सुपर लीग के आखिर में चोटी पर रहने वाली आठ टीमों को विश्वकप में सीधे प्रवेश मिलेगा। अफगानिस्तान को जहां पांच अंक मिलने से फायदा हुआ वहीं श्रीलंका के लिए यह परिणाम अनुकूल नहीं रहा। उसकी अब सीधे क्वालीफाई करने की उम्मीद क्षीण पड़ गई है।

श्रीलंका के केवल 67 अंक है और वह तालिका में दसवें स्थान पर है। उसे अभी चार मैच और खेलने हैं जिनमें वह अधिक से अधिक अंक हासिल करके शीर्ष आठ में जगह बनाने की कोशिश करेगा।

इनमें अफगानिस्तान के खिलाफ बुधवार को पल्लीकल में होने वाला तीसरा वनडे शामिल है जिसमें श्रीलंका पूरे 10 अंक हासिल करने की कोशिश करेगा। वह इस मैच में जीत दर्ज करके तीन मैंचों की श्रृंखला भी बराबर करना चाहेगा।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM