खबरे |

खबरे |

Virat Kohli Injury : क्या विराट कोहली के साथ हुआ है कोई हादसा, शेयर की सूजी हुई आंख और नाक पर पट्टी लगी तस्वीर
Published : Nov 28, 2023, 2:38 pm IST
Updated : Nov 28, 2023, 2:38 pm IST
SHARE ARTICLE
Has any accident happened with Virat Kohli? Virat Kohli Injury
Has any accident happened with Virat Kohli? Virat Kohli Injury

तस्वीर में विराट कोहली के आंख और नाक में चोटें नजर आ रही हैं और नाक पर पट्टी भी बंधी है.

Virat Kohli Injury : विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करके टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली ने सभी का दिल जीत लिया। वहीं अब वो फिल्ड से दूर छुट्टियां मना रहे हैं. वहीं विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है जिसे देख उनके फैंस हैरान है और उनके लिए परेशान हो रहे हैं. दरहसल, विराट कोहली ने जो तस्वीर शेयर की है  उसमें वो चोटिल नजर आ रहे हैं. 

तस्वीर में विराट कोहली के आंख और नाक में चोटें नजर आ रही हैं और नाक पर पट्टी भी बंधी है. बड़ी बात यह भी है कि विराट ने खुद ये तस्वीर शेयर की है. फोटो देखते ही उनके फैंस परेशान हो गए है।  वो विराट के लिए चिंतित नजर आ रहे हैं. लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं। फैंस इस तस्वीर के पीछे की बात जानना चाहता है. सभी जानना चाहते है कि उन्हें ये चोट कैसे लगी. बता दें कि यह तस्वीर फिलहाल विराट के इंस्टाग्राम से हटा दिया गया है. जिसके बाद फैंस और भी परेशान है.

क्या है तस्वीर की सच्चाई

आपको बता दें कि विराट कोहली को कुछ भी नहीं हुआ है. उन्हें कोई चोट नहीे आई है. दरहसल, जो तस्वीर सामने आई है वो एक पेड पार्टनरशिप के लिए लगाई थी. तस्वीर में जो चोट विराट के चेहरे पर दिखाई दे रहे हैं वो मेकअप से बनाए गए है. वो बिल्कुल ठीक है. 

विराट कोहली इन दिनों ब्रेक पर है. वो परिवार के साथ छुट्टियां मना रहे हैं. वो इस बीच कई ऐड भी शुट कर रहे हैं. जिसको वो इंस्टाग्राम पर शेयर कर रहे हैं. 

गौरतलब है कि विराट कोहली ने इस विश्व कप में शानदार बैटिंग की और सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिसाड़ी बने. उन्होंने इस विश्व कप में कई रिकॉर्ड भी अपने नाम किए।  जिसमें वो अपने वनडे करियर में 50 शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन चुके है. पहले यह रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम था. 

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM