खबरे |

खबरे |

भारत ने महिला हॉकी 5 ने थाईलैंड को 7-2 से दी करारी शिकस्त, एशिया कप जीतकर विश्व कप के लिए किया क्वालीफाई
Published : Aug 29, 2023, 10:54 am IST
Updated : Aug 29, 2023, 10:54 am IST
SHARE ARTICLE
India Women's Hockey 5 beats Thailand 7-2
India Women's Hockey 5 beats Thailand 7-2

टीम ने अगले साल होने वाले विश्वकप में अपनी जगह पक्की की।

सालालाह (ओमान): मारियाना कुजूर और ज्योति के दो-दो गोल की मदद से भारत ने सोमवार को यहां थाईलैंड को 7-2 से करारी शिकस्त देकर पहला महिला एशियाई हॉकी 5 विश्व कप क्वालीफायर जीता और अगले साल होने वाले विश्वकप में अपनी जगह पक्की की।

भारत के लिए मारियाना कुजूर (दूसरा, 8वां मिनट) और ज्योति (10वां, 27वां मिनट) ने दो-दो गोल किए, जबकि मोनिका टोप्पो (7वां), कप्तान नवजोत कौर (23वां) और महिमा चौधरी (29वां) ने एक-एक गोल दागा। थाईलैंड के लिए कुंजिरा इनपा (5वें) और सानपौंग कोर्नकानोक (5वें) ने गोल किए। भारत में इस तरह से अगले साल 24 से 27 जनवरी के बीच मस्कट में होने वाले हॉकी 5 विश्व कप के लिए क्वालीफाई किया।

भारतीय टीम ने शुरू से आक्रामक रवैया अपनाया और दूसरे मिनट में ही कुजूर ने गोल करके उसे बढ़त दिला दी। थाईलैंड ने हालांकि दनादन दो गोल दागकर अच्छी वापसी की लेकिन उसकी खुशी क्षणिक रही और भारतीय टीम ने इसके बाद दबाव बनाकर उसे बैकफुट पर ही रखा।.

इससे पहले कप्तान नवजोत कौर की हैट्रिक की बदौलत भारत ने मलेशिया को 9-5 से शिकस्त देकर फाइनल में जगह बनाई थी।. नवजोत (सातवें, 10वें और 17वें मिनट) ने हैट्रिक लगायी जबकि मारियाना कुजुर (नौवें, 12वें मिनट) और ज्योति (21वें और 26वें मिनट) ने दो दो गोल दागे। वहीं मोनिक्का दिपी टोप्पो (22वें मिनट) और महिमा चौधरी (14वें मिनट) ने एक एक गोल किये। मलेशिया के लिए जैती मोहम्मद (चौथे और पांचवें मिनट), डियान नजेरी (10वें और 20वें मिनट) और अजीज जाफिराह (16वें मिनट) में गोल किये।

हॉकी इंडिया ने टीम की प्रत्येक खिलाड़ी के लिए दो-दो लाख रुपए जबकि सहयोगी स्टाफ के लिए एक-एक लाख रुपए के पुरस्कार की घोषणा की।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM