खबरे |

खबरे |

Mental Health News: मानसिक स्वास्थ्य और इमोशन्स से करें कुछ इस प्रकार से डील
Published : Feb 2, 2024, 4:08 pm IST
Updated : Feb 2, 2024, 4:08 pm IST
SHARE ARTICLE
Deal with mental health and emotions in this way
Deal with mental health and emotions in this way

मानसिक स्वास्थ्य में हमारा भावनात्मक, मनोवैज्ञानिक और सामाजिक कल्याण शामिल होता है।

Deal with mental health and emotions in this way: आज कल के भागदौड़ भरे जीवन और दिखावट के दौर में लोग शारीरिक स्वास्थ्य को प्रथम स्थान पर रख कर अपनी मानसिक अवस्था को नजरअंदाज कर देते है। मानसिक स्वास्थ्य में हमारा भावनात्मक, मनोवैज्ञानिक और सामाजिक कल्याण शामिल होता है। हमारे आस-पास भी ऐसे बहुत से लोग होते है जो शारीरिक रूप से एकदम स्वस्थ मालूम पड़ते है, लेकिन मानसिक दर पर कई तरह के तनाव व चिंता से जूझ रहे होते है।

हम ऐसे कुछ सुझाव लेकर आए हैं जिन्हें अपनाकर आप अपने मानसिक स्वास्थ्य में सुधार ला सकते हैं:

नियमित रूप से करे दिनचर्या का पालन 

आप भले ही जिंदगी में कई समस्याओं से घिरे हुए हो परंतु आपको अपनी दिनचर्या का पालन पुरे अनुशासन के साथ करना चाहिए, इससे आपका ध्यान समस्या से हट कर समाधान की तरफ केंद्रित होगा और आप खुद में एक पोजिविटी महसूस करेंगे।

आत्म-खोज भी है जरूरी

खुद के बारे में जानकारी रखना मनुष्य का प्रथम कर्तव्य माना जाता है क्योंकि इससे वह खुद की खामियों और गुणों के बारे में विस्तार रूप से जान पाता है और दुनिया को लेकर उसका नज़रीया बनता है। 

खुद को स्वीकारें 

वास्तविकता को स्वीेकारें और खुद से बोलें कि हां मैं जैसा हूं बेहतर हूं क्योंकि मनोविज्ञान के अनुसार जो लोग खुद में खुश रहते है वह सबसे आकर्षक माने जाते है और वह अपने साथ-साथ दूसरों कि खुशी की भी वजह बनते है। आप अपनी कमियों पर काम कर सकते है इससे आपकी रूचि नई चीजों को सीखने में बढ़ती है।

Tags: health tips

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM