खबरे |

खबरे |

Lifestyle: वजन और पेट की चर्बी कम करने के लिए ऐसे करें सेब के सिरके का इस्तेमाल
Published : May 31, 2024, 8:01 pm IST
Updated : May 31, 2024, 8:01 pm IST
SHARE ARTICLE
Use apple cider vinegar like this to reduce weight and belly fat news
Use apple cider vinegar like this to reduce weight and belly fat news

सेब के सिरके में कैलोरी बहुत कम होती है, जो वजन घटाने में मददगार हो सकता है।

Lifestyle: सेब का सिरका सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। वजन घटाने के लिए इसे सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। अगर आप सोच रहे हैं कि एप्पल साइडर विनेगर क्या है और एप्पल साइडर विनेगर कैसे बनता है। तो हम आपको बता दें कि यह भी एक प्रकार का सिरका है जिसमें साइडर मुख्य घटक होता है। इसे सेब से रस निचोड़ कर बनाया जाता है।

किण्वन के बाद बचे सिरके को सेब साइडर सिरका या ACV कहा जाता है। इतना ही नहीं, ऑर्गेनिक और पास्चुरीकृत रूप में इसे एप्पल साइडर विनेगर विद मदर कहा जाता है। दरअसल, सेब के सिरके में कैलोरी बहुत कम होती है, जो वजन घटाने में मददगार हो सकता है। तो आइए जानते हैं वजन घटाने के लिए सिरके का सेवन कैसे करें।

वजन घटाने के लिए एप्पल साइडर विनेगर का उपयोग कैसे करें-

1.पानी के साथ- वजन कम करने के लिए आप एक गिलास पानी में 2 चम्मच सिरका मिलाकर पी सकते हैं। एक बात का ध्यान रखें कि कभी भी सादा सिरका न पियें।

2. जूस के साथ- आप सिरके का सेवन अपने जूस में मिलाकर भी कर सकते हैं। अगर आप वजन कम करने के लिए फल और सब्जियों का जूस पीते हैं तो इसमें सिरका मिला सकते हैं।

3. सलाद के साथ- आप इसे सलाद पर भी छिड़क सकते हैं। इसे सलाद पर ड्रेसिंग के रूप में इस्तेमाल करना स्वाद और सेहत दोनों के लिए अच्छा साबित हो सकता है।

गौर हो कि सेब का सिरका वजन घटाने में बहुत मददगार है। लेकिन आहार में कोई भी बदलाव करने से पहले आपको अपने डॉक्टर से इसको लेकर सलाह जरूर लेनी चाहिए। ताकि आपको इस दौरान किसी भी तरह की समस्या न हो।

(For more news apart from Use apple cider vinegar like this to reduce weight news in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)

Tags: lifestyle

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM