खबरे |

खबरे |

Bihar News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर लिखी किताब का तीन जुलाई को होगा विमोचन
Published : Jul 1, 2023, 1:15 pm IST
Updated : Jul 1, 2023, 1:15 pm IST
SHARE ARTICLE
 Chief Minister Nitish Kumar
Chief Minister Nitish Kumar

किताब में उनके निजी और राजनीतिक जीवन की झलक देखने को मिलेगी।

Patna: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जीवन पर लिखी गई एक नई किताब का विमानेचन तीन जुलाई को होगा जिसमें उनके निजी और राजनीतिक जीवन की झलक देखने को मिलेगी। प्रकाशक ने बृहस्पतिवार को बताया कि ‘नीतीश कुमार : अंतरंग दोस्तों की नजर से’ शीर्षक वाली पुस्तक का लोकार्पण राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव तीन जुलाई को पटना में करेंगे।

लेखक उदयकांत ने नीतीश कुमार की जिंदगी के कम ज्ञात पहलुओं से रूबरू कराने के लिए उनके ऐसे करीबी दोस्तों से कहानियां एकत्रित की हैं जो 50 साल से अधिक समय से उनके संपर्क में हैं।

कांत ने कहा कि नेताओं की जीवनी उनकी राजनीतिक यात्रा के ईर्द-गिर्द घूमती है और व्यक्ति के सामने आई परिस्थितियों तथा मानसिकता की बहुत कम जानकारी मिलती है जिनकी वजह से वे मौजूदा मुकाम पर पहुंचे होते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘इस संबंध में नीतीश की जीवनी अलग है। यह छोटे कस्बे से शुरू होती और सड़कों पर संघर्ष के बाद अंतत: उनके मौजूदा मुकाम तक पहुंचती है। कहानी न केवल उनके संघर्ष को बयां करती है, बल्कि उनकी निजी जिंदगी, परिवार और राजनीतिक माहौल पर भी प्रकाश डालती है तथा उन कई कहानियों को भी सामने लाती हैं जो समय की धूल के नीचे छिप गई थीं।’’

राजकमल प्रकाशन समूह के अध्यक्ष अशोक माहेश्वरी ने कहा, ‘‘यह जीवनी नीतीश कुमार की जिंदगी के कई अंतरंग पहलुओं को सामने लाएगी जो पहले लोगों के सामने नहीं आए थे। यह प्रेरणादायक और हृदयस्पर्शी जीवनी है। यह खुशी की बात है कि बिहार के दूसरे सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहे नीतीश कुमार की जीवनी को राजकमल प्रकाशन ने प्रकाशित किया है।’’

Location: India, Bihar, Patna

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM