खबरे |

खबरे |

घमंडिया गठबंधन का उद्देश्य परिवार और किए गए भ्रष्टाचार को बचाना है : सम्राट चौधरी
Published : Sep 2, 2023, 3:18 pm IST
Updated : Sep 2, 2023, 3:18 pm IST
SHARE ARTICLE
The aim of the arrogant alliance is to save the family and the corruption done: Samrat Chaudhary
The aim of the arrogant alliance is to save the family and the corruption done: Samrat Chaudhary

। उन्होंने कहा कि जो 13 लोगों की समिति बनाई गई है उसमे साफ दिखता है कि परिवार बचाने का काम किया जा रहा है। 

पटना: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने शनिवार को नीतीश कुमार पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि नीतीश कुमार की सरकार हो या पार्टी, दोनो बिहार में सिर्फ नौटंकी कर रही है। 

उन्होंने नीतीश कुमार से प्रश्न करते हुए कहा कि नीतीश कुमार जी स्वयं तो बराबर पलटते रहते हैं, अब अपने कार्यकर्ताओं से जातीय सर्वे को लेकर आंदोलन करवा रहे हैं, लेकिन सवाल है कि आपको जातीय सर्वे की रिपोर्ट जारी करने से रोका किसने है। आप रिपोर्ट जारी क्यों नहीं कर रहे।  उन्होंने कहा कि न आपको भाजपा ने रोका और न सर्वोच्च न्यायालय ने रोका, तो फिर रिपोर्ट जारी क्यों नहीं कर रहे। उन्होंने कहा कि सही मायने में नीतीश कुमार अति पिछड़ा विरोधी है।

भाजपा नेता ने कहा कि ई बी सी आयोग की रिपोर्ट एक साल बाद भी जारी नही की गई, सवर्ण आयोग की रिपोर्ट के आधार पर कोई काम नही हुआ। चौधरी ने साफ शब्दों में कहा कि नीतीश जातीय सर्वे की रिपोर्ट जारी करना नहीं चाहते, इसलिए सिर्फ नौटंकी कर रहे हैं।

उन्होंने घमंडिया गठबंधन को लेकर कहा कि इसका उद्देश्य उद्देश्य परिवार और किए गए भ्रष्टाचार को बचाना है । उन्होंने कहा कि जो 13 लोगों की समिति बनाई गई है उसमे साफ दिखता है कि परिवार बचाने का काम किया जा रहा है। 

उन्होंने कहा कि समिति में तेजस्वी यादव हों, या हेमंत सोरेन हों या विभिन्न राज्यों से आने वाले लोग हों। सूची देखने से साफ है कि या तो परिवार बचाने का काम है या किए गए भ्रष्टाचार को बचाना उद्देश्य है। देशहित तो कहीं नहीं दिख रहा।

Location: India, Bihar, Patna

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM