खबरे |

खबरे |

बिहारियों पर अमर्यादित टिप्पणी करने पर KK पाठक के उपर कार्यवाही करें मुख्यमंत्री : मोर्चा
Published : Feb 3, 2023, 3:33 pm IST
Updated : Feb 3, 2023, 3:33 pm IST
SHARE ARTICLE
Chief Minister should take action against KK Pathak for making indecent remarks on Biharis: Morcha
Chief Minister should take action against KK Pathak for making indecent remarks on Biharis: Morcha

मोर्चा नेताओं ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को यह बताना चाहिए की क्या ऐसे ही अधिकारियों के बल पर बिहार में सुशासन का राग अलापा जा रहा है।

पटना : राष्ट्रीय सामाजिक न्याय मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र चौहान प्रधान महासचिव नरेश महतो, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कुंदन सिंह एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता नीलमणि पटेल ने संयुक्त बयान जारी कर कहा की बिहार के एक सीनियर आईएएस केके पाठक ने विभागीय बैठक के दौरान बिहार के लोगों और बासा के अधिकारियों के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की है। उन पर मुख्यमंत्री  नीतीश कुमार को कार्यवाही करने की जरूरत है। बिहारियों पर अभद्र टिप्पणी बिहारी अस्मिता पर कुठाराघात के समान है।

मोर्चा नेताओं ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को यह बताना चाहिए की क्या ऐसे ही अधिकारियों के बल पर बिहार में सुशासन का राग अलापा जा रहा है। यह काफी गंभीर मामला है एक प्रशासनिक अधिकारी के मुख से बिहार के आम जनमानस के विरुद्ध अमर्यादित टिप्पणी से ऐसा प्रतीत होता है कि वे बिहारियों की भावनाओं के साथ खेलना चाहते हैं, जो किसी भी कीमत पर बर्दाश्त करने योग्य नहीं है। केके पाठक सर्वाजनिक रुप से जनता के बीच माफी मागे अन्यथा उनपर सरकार कारवाई करे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार के लोगों को यह बताएं की सरकार मे उपस्थित ऐसे अभद्र व्यवहार करने वाले पदाधिकारियों के बल पर ही सुशासन का राज कायम होगा। यह चिन्ता का विषय है।

Location: India, Bihar, Patna

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM