खबरे |

खबरे |

Patna News: कांग्रेस के शीर्ष नेताओं को बिहार से कोई लेना देना नहीं हैं- चिराग पासवान
Published : May 15, 2024, 5:45 pm IST
Updated : May 15, 2024, 5:45 pm IST
SHARE ARTICLE
Top leaders of Congress have nothing to do with Bihar news in hindi
Top leaders of Congress have nothing to do with Bihar news in hindi

चिराग पासवान ने कहा कि, विपक्ष को इस बात का एहसास है ना बिना हमारे मुख्यमंत्री के ये लोग चुनाव नहीं जीत सकते।

Patna News In Hindi: पटना, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान चुनाव प्रचार में जाने के दौरान पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि विपक्ष को इस बात का एहसास है ना बिना हमारे मुख्यमंत्री के ये लोग चुनाव नहीं जीत सकते।

हमारे मुख्यमंत्री के नाम का इस्तेमाल चुनावी नाम के लिए अगर तेजस्वी जी को करना पड़ रहा है तो, यह दर्शाता है कितने असमर्थ हैं, कितने कमजोर हैं वे हमारे मुख्यमंत्री के बिना। आज जब वे उनके साथ गठबंधन में नहीं भी है तो उनके नाम का इस्तेमाल करना, भर्म फैलाना अपने स्थिति को बेहतर करने का प्रयास कर रहे हैं।

गया वो जमाना जब बिहार के लोगों को इस तरीके से बहलाकर, फुसलाकर ये लोग उलझा लेते थे। आज के तारीख में बिहार की जनता इतनी जागरुक है, इतनी जानकार है कि वह आपकी मंशा को भली भांति समझ सकती है।

जनता जानती है कि कितना मजबूत हम लोग का एनडीए गठबंधन है। जनता अच्छी तरीके से जानती है कैसे पूरा एनडीए एक साथ हम लोग प्रचार में उतरे हुए हैं। वही इन लोग के इंडी गठबंधन में बता दीजिए की एकता कहां है?  बिहार है अब पांचवें चरण का चुनाव अब करीब है, एक मंच मुझे बता दीजिए जो भव्य तरीके से बिहार में तैयार हुआ हो, जहां पर इंडी गठबंधन के तमाम घटक दल   एक साथ दिखाई दिए हो।

इनके तो चुनाव प्रचार में भी महज एक दो पार्टी ही प्रचार कर रहे हैं। कांग्रेस के शीर्ष नेताओं को बिहार से कोई लेना देना नहीं है। जो गांधी परिवार है, उनको बिहार की कोई चिंता नहीं है, एक बार आकर खानापूर्ति करके चले गए। वही हमारे प्रधानमंत्री जी लगभग हर चरण में बिहार आकर और तो और पटना में रोड शो करके गए हैं। हमारे गठबंधन की एकता, हमारी ताकत है और यह बिखरा हुआ विपक्ष ही इन लोगों को ऐसे बयान देने के लिए मजबूर करता हैं।

(For more news apart from Top leaders of Congress have nothing to do with Bihar news in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi) 

Tags: bihar

Location: India, Bihar, Patna

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

ਬਠਿੰਡਾ ਦੇ 2 ਸਕੇ ਭਰਾਵਾਂ ਨੇ ਛੋਟੀ ਉਮਰ \'ਚ ਬਣਾ ਦਿੱਤੇ World Records,12 ਸਾਲਾ ਮਨਨ ਨੇ 8 ਮਿੰਟ 8 ਸਕਿੰਟ \'ਚ....

26 Jul 2024 4:20 PM

ਸੋਨੇ ਦੇ ਗਹਿਣੇ ਖਰੀਦਣ ਦਾ ਹੁਣ ਸਹੀ ਸਮਾਂ ! ਸੋਨੇ-ਚਾਂਦੀ ਦੀਆਂ ਕੀਮਤਾਂ \'ਚ ਲਗਾਤਾਰ ਤੀਜੇ ਦਿਨ ਆਈ ਕਮੀ

26 Jul 2024 4:04 PM

ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਗੱਬਰੂ Manminder ਅਤੇ Scotland ਦੀ ਗੋਰੀ Abbey ਨੇ ਪਹਿਲਾਂ Youtube \'ਤੇ ਜਿੱਤਿਆ ਪੰਜਾਬੀਆਂ ਦਾ ਦਿਲ....

24 Jul 2024 5:43 PM

\"ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ Ignore ਕਰਕੇ ਸਾਡੇ ਲੋਕਾਂ ਨਾਲ ਦੁਸ਼ਮਣੀ ਕੱਢੀ ਗਈ\"

24 Jul 2024 5:39 PM

ਕੈਨੇਡਾ ਤੋਂ ਵਾਪਸ ਆਉਣਗੇ ਪੰਜਾਬੀ! ਬੇਰੁਜ਼ਗਾਰੀ ਨਾਲ ਮਚੀ ਹਾਹਾਕਾਰ, ਭਾਰਤੀਆਂ \'ਤੇ ਕਿੰਨਾਂ ਅਸਰ ਦੇਖੋ ਰਿਪੋਰਟ

24 Jul 2024 5:35 PM

ਬਠਿੰਡਾ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਕੇਂਦਰੀ ਬਜਟ ’ਤੇ ਜਤਾਈ ਨਿਰਾਸ਼ਾ.. ਕਹਿੰਦੇ “ਸ਼ੋਸ਼ੇਬਾਜ਼ੀ ਹੈ ਕੇਂਦਰੀ ਬਜਟ”, ਸੋਨਾ-ਚਾਂਦੀ ਦੀ ਥਾਂ..

24 Jul 2024 5:32 PM