खबरे |

खबरे |

भाजपा की सरकार ही बदलेगी बिहार की तकदीर : इंजीनियर धर्मेंद्र कुमार
Published : Apr 3, 2023, 6:08 pm IST
Updated : Apr 3, 2023, 6:08 pm IST
SHARE ARTICLE
BJP government will change the fate of Bihar: Engineer Dharmendra Kumar
BJP government will change the fate of Bihar: Engineer Dharmendra Kumar

उन्होंने कहा कि देश का विकल्प आज भाजपा है।

पटना : देश के यशस्वी  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अद्भुत कार्यों एवं भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्र वादी विचारधारा से प्रेरित होकर आज खगड़िया जिले के चर्चित सामाजिक कार्यकर्ता इंजीनियर धर्मेंद्र कुमार ने अपने सैकड़ों साथियों के साथ  भाजपा का दामन थाम लिया। उन्हें और उनके सैकड़ों साथियों को आज भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह के दौरान पार्टी के नवनिर्वाचित बिहार प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर पूर्व एमएलसी रजनीश कुमार ,विधायक लखेन्द्र पासवान आदि सम्मानित भाजपा नेतागण मौजूद रहे। 

इंजीनियर धर्मेंद्र कुमार, खगड़िया जिले में गरीब, वंचित और आम लोगों की आवाज को मुखरता से उठाते रहे हैं। जिले में उनकी पहचान अनशन गुरू के रूप में भी है। वे वर्ष 2005, 2010 और 2020 के चुनावों में खगड़िया विधान-सभा क्षेत्र से निर्दलिय प्रत्याशी के तौर पर अपना भाग्य आजमा चुके हैं। हालांकि बाद के दिनों में वे राजनीतिक मंचों से दूर हो गए, मगर उनकी सामाजिक कार्यों में गतिविधियां जारी रही। यही वजह है खगड़िया और प्रदेश में बदलाव लाने के लिए उन्होंने भाजपा में अपनी आस्था जाहिर की और आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी से दल की सदस्यता ग्रहण किया। 

आपको बता दें कि धर्मेंद्र कुमार खगड़िया जिला के ग्राम आवास बोर्ड, पोस्ट कोसी कॉलेज के रहने वाले हैं, जिनके पिता का नाम  चंद्रशेखर प्रसाद यादव है। वे सन 1982-83 में स्वयं सेवक संघ के प्राथमिक संघ शिक्षा वर्ग बखरी, बेगूसराय का हिस्सा भी रह चुके हैं। वे प्रथम वर्ष कसबा पूर्णिया- 1991 और मुख्य शिक्षक शाखा बीआईटी सिन्द्री धनबाद 1992-93 में भी शामिल रहे हैं। राममंदिर आन्दोलम के दौरान कार सेवक के रूप में गोरखपुर सेंट्रल जेल में वर्ष 1991 में 15 दिनों का कारावास भी उन्हें मिल चुका है। इसके अलावा विश्व हिन्दु परिषद के साथ 2002 में बाढ़ राहत, वर्ष 2004 में बाढ़ के स्थायी समाधान हेतु आंदोलन, 2006 से 2017 के बीच शहीद प्रभुनारायण अस्पताल, श्याम लाल चंद्रशेखर नर्सिंग कॉलेज एवं पारा संस्थान परमानंदपुर, खगड़िया तथा राजमाता माधुरी देवी टीचर ट्रेनिंग कॉलेज, आवास बोर्ड, खगड़िया निर्माण में बड़े भाई डा० विवेकानंद के साथ काम किया। वर्तमान में राजमाता माधुरी देवी टीचर ट्रेनिंग कॉलेज, खगड़िया के व्यस्थापक के रूप कार्यरत हैं।  

धर्मेंद्र कुमार ने अपने सैकड़ों साथियों के साथ भाजपा का दामन थामते हुए दावा किया कि आने वाला समय BJP का है और वो दिन दूर नहीं, जब बिहार में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी। धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि जब तक भाजपा सत्ता में रही, तब तक यहां विकास और उन्नति के कार्य हुए, लेकिन जब से जंगलराज वाली सरकार बनी है, विकास की बात दूर की कौड़ी है, यहां फिर से जंगल राज पार्ट 2 की वापसी हो गई, जिसके बाद हम जैसे सामाजिक कार्यकर्ताओं के सामने प्रदेश और अपने जिले को जंगलराज की आग में जल जाने से बचाने के लिए आज एक बार फिर से राजनीति में आना पड़ा है। अपने सैकड़ों साथियों के साथ मंत्रणा करने के बाद हमने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। इसकी वजह साफ है कि भाजपा में अद्भूत विकास की संभावनाएं हैं। अटल बिहारी वाजपेयी से लेकर हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार में देश और प्रदेश का विकास तेजी से हुआ है। केंद्र के गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष  जगत प्रकाश नड्डा  के नेतृत्व में आज देश तेजी से आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि देश का विकल्प आज भाजपा है। इसलिए हमने भाजपा के साथ मिलकर एक कर्मठ कार्यकर्ता के रूप में काम करने को तरजीह दी और हम आज से दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी के सदस्य हैं, जिस पर हमें नाज है। ऐसे में हम इस खास क्षण में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के साथ बिहार प्रदेश भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सम्राट चौधरी,  नित्यानंद राय , विजय सिन्हा ,  संजय जायसवाल , खगड़िया भाजपा के जिला अध्यक्ष  शत्रुघ्न भगत और पूर्व जिला अध्यक्ष  सुनील कुमार  समेत अन्य वरीय नेताओं का आभार प्रकट करते हुए विश्वास दिलाते हैं, हम अपने सैकड़ों साथियों के साथ मिलकर संगठन द्वारा मिली जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी मजबूती और ईमानदारी के साथ एक कार्यकर्ता के रूप में करेंगे।

Location: India, Bihar, Patna

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM