खबरे |

खबरे |

Bihar News: ठगबंधन पर लोगों का भरोसा नहीं, जब भी सत्ता में रही भ्रष्टाचार के आकंठ डूबी: सम्राट चौधरी
Published : May 3, 2024, 12:25 pm IST
Updated : May 3, 2024, 12:25 pm IST
SHARE ARTICLE
People do not trust Thugbandhan whenever they are in power they are facing corruption Samrat Choudhary
People do not trust Thugbandhan whenever they are in power they are facing corruption Samrat Choudhary

उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए आगे कहा कि आज देश को विकसित, समृद्ध, मजबूत बनाने के लिए मजबूत नेतृत्व जरूरी है।

Bihar News (पटना): भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज अपने चुनावी प्रचार अभियान की शुरुआत में हाजीपुर से की। यहां वे हाजीपुर लोकसभा क्षेत्र से एनडीए समर्थित लोजपा उम्मीदवार चिराग पासवान के भव्य और विशाल नामांकन समारोह सह आशीर्वाद सभा में सम्मिलित हुए। 

आशीर्वाद सभा में उमड़ी भीड़ को देखकर उत्साहित चौधरी ने कहा कि यह उमड़ा जनसैलाब इस बात का प्रमाण है कि यह जनसैलाब वोटों का सैलाब लाएगा, जिसमें ठगबंधन, भ्रष्टाचारी, तुष्टिकरण बह जाएगा। उन्होने इस क्षेत्र को पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय रामविलास पासवान की कर्मस्थली बताते हुए कहा कि आज उनके पुत्र और लोजपा (रा) के प्रत्याशी चिराग पासवान जी इस क्षेत्र को अपनी कर्मस्थली बनाने का निश्चय किया है। 

चौधरी ने लोगों से उनके  ऐतिहासिक विजय का आह्वान करते हुए कहा कि फिर एक बार मोदी सरकार के लिए जनता-जनार्दन का आशीर्वाद बरस रहा है। हाजीपुर का प्रेम वंदनीय है।

यह चुनाव विकासशील और विनाशकारी विचारधारा के बीच: सम्राट चौधरी

उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए आगे कहा कि आज देश को विकसित, समृद्ध, मजबूत बनाने के लिए मजबूत नेतृत्व जरूरी है। आज प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है।  उन्होंने महागठबन्धन को ठगबंधन बताते हुए कहा कि इस पर लोगों का भरोसा नहीं है। इस सरकार को बिहार के लोग देख चुके हैं। यह जब भी सत्ता में रही भ्रष्टाचार के आकंठ डूबी रही। उन्होंने कहा कि बिहार में राजद और कांग्रेस की सरकार में बिहार की क्या स्थिति थी । आज लोग लालटेन युग से निकलकर एलईडी युग में पहुंच गए है।

उप मुख्यमंत्री चौधरी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि यहां से चिराग पासवान जी को रिकॉर्ड मतों से विजयी बनाइये और तीसरी बार मोदी जी को प्रधानमन्त्री बनाइए।

(For more news apart from TPeople do not trust Thugbandhan, whenever they are in power they are facing corruption Samrat Choudhary said, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)
 

Location: India, Bihar, Patna

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM