खबरे |

खबरे |

बाहुबल और जातिबल से लड़ने की चिंता जन सुराज पर छोड़ दीजिए: प्रशांत किशोर ने जनता से कहा
Published : Apr 4, 2023, 5:29 pm IST
Updated : Apr 4, 2023, 5:29 pm IST
SHARE ARTICLE
Leave the worry of fighting muscle power and caste power to Jan Suraj: Prashant Kishor
Leave the worry of fighting muscle power and caste power to Jan Suraj: Prashant Kishor

उन्होंने कहा कि आप अपने बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए नई व्यवस्था बनाइए, बाहुबल और जातिबल से लड़ने की चिंता जन सुराज पर छोड़ दीजिए

Patna: जन सुराज पदयात्रा के दौरान सारण में एक आमसभा को संबोधित करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार को और अपने बच्चों को गरीबी, भ्रष्टाचार से मुक्त व्यवस्था देना चाहते हैं तो आपको भी इसमे कंधा लगाना पड़ेगा। जन सुराज पदयात्रा का मकसद ही यही है कि गाँव शहर कस्बों से उन लोगों को चुनकर निकालें जो इस व्यवस्था को बदलने में मदद करना चाहते हैं।

जनता की चिंता यह है कि संसाधन नहीं है, व्यवस्था नहीं है, आपको ये बात नहीं पता है कि आप जातिबल, बाहुबल और बड़े बड़े नेताओ से कैसे लड़ेंगे। तो मैं कहता हूँ कि जन सुराज दल नहीं है, जन सुराज वो व्यवस्था, वो विकल्प है जिसमें आपको कैसे राजनीति करनी है वो बताया जाएगा। आपको मालूम है जिस भी नेता का हाथ हमने पकड़ा है, वो चुनाव नहीं हारा है। तो अब बिहार की जनता का हाथ पकड़ना है यदि आप अपने बच्चों के भविष्य के लिए खड़ा होना चाहते हैं या व्यवस्था को बदलना चाहते है तो आपको संसाधन की चिंता नहीं करनी है। आपको चुनाव कैसे लड़ना है उसकी चिंता नहीं करनी है, वो चिंता आप अपने भाई और आपने बेटे प्रशांत किशोर पर छोड़ दीजिए, लेकिन कम से कम अपने और अपने बच्चे के लिए खड़े तो होइए।

Location: India, Bihar, Patna

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM