खबरे |

खबरे |

Bihar News: बिहार में राजग को 30 सीटें, महागठबंधन ने नौ पर दर्ज की जीत

By : DISHANT

Published : Jun 5, 2024, 2:10 pm IST
Updated : Jun 5, 2024, 2:10 pm IST
SHARE ARTICLE
NDA wins 30 seats in Bihar, Grand Alliance wins nine news in hindi
NDA wins 30 seats in Bihar, Grand Alliance wins nine news in hindi

2019 के लोकसभा चुनाव में 40 में 39 सीटें जीतने वाले राजग को इस बार 30 सीटों से ही संतोष करना पड़ा था।

Bihar News In Hindi: पटना (राकेश कुमार) राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने बिहार में 75 प्रतिशत सीटें जीतकर अपना दबदबा तो बनाए रखा मगर पिछली बार वाला जादू नहीं चला। 2019 के लोकसभा चुनाव में 40 में 39 सीटें जीतने वाले राजग को इस बार 30 सीटों से ही संतोष करना पड़ा। महागठबंधन ने पिछली बार महज किशनगंज की एक सीट जीती थी। इस बार उसने नौ सीटों पर जीत दर्ज की है।

 भाजपा और जदयू को 12-12 सीटों पर मिली विजयश्री

पूर्णिया की सीट पर पप्पू यादव ने निर्दलीय जीत हासिल की है।राजग की ओर से भाजपा और जदयू ने क्रमश: 17 और 16 सीटों पर चुनाव लड़ा था। दोनों ही दलों को 12-12 सीटों पर विजयश्री मिली। चिराग पासवान के नेतृत्व वाले लोजपा (रा) ने अपनी सभी पांच सीटों पर जीत दर्ज कर 100 प्रतिशत सफलता का रिकार्ड बनाए रखा। जीतन राम मांझी की हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) ने भी अपनी गया की एकमात्र सीट जीत ली है।

bihar

राजग ने 75 प्रतिशत सीटें जीतकर बनाए रखा अपना दबदबा

राजग के साथी उपेंद्र कुशवाहा को इस बार भी काराकाट से हार का सामना करना पड़ा जिससे उनके दल राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) का खाता नहीं खुल सका। महागठबंधन की ओर से राजद ने 23 सीटों पर चुनाव लड़ा मगर महज चार सीटों पर ही जीत हासिल हो सकी। कांग्रेस ने नौ में तीन जबकि भाकपा माले ने तीन में से दो सीट पर जीत दर्ज की। मुकेश सहनी की अगुवाई वाली विकासशील इंसान पार्टी (वीआइपी) ने इस बार भी तीन सीटों पर चुनाव लड़ा और सभी सीटें गंवा दीं। सीपीआइ और सीपीएम को भी अपनी एक-एक सीट पर हार का सामना करना पड़ा है।

bihar

देवेशचंद्र, लवली और रविशंकर जीते

विधानपरिषद के सभापति देवेशचंद्र ठाकुर ने सीतामढ़ी और लवली आनंद ने शिवहर से जीत दर्ज की है। इसी तरह प्रमुख नामों में रविशंकर प्रसाद ने पटना साहिब, गिरिराज सिंह ने बेगूसराय, राधामोहन सिंह ने पूर्वी चंपारण, राजीव रंजन प्रसाद सिंह उर्फ ललन सिंह ने मुंगेर और सुरेंद्र यादव ने जहानाबाद सीट से जीत दर्ज की है।

केंद्रीय मंत्री आरके सिंह, उपेन्द्र, रामकृपाल को भी मिली मात

केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह को आरा से हार का सामना करना पड़ा है। यह सीट भाजपा से भाकपा माले के सुदामा प्रसाद ने छीन ली है। इसी तरह लगातार दो बार से भाजपा के टिकट पर पाटलिपुत्र से जीत दर्ज कर रहे पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री रामकृपाल यादव को भी हार का सामना करना पड़ा है। लालू प्रसाद की बड़ी बेटी मीसा भारती को तीसरे प्रयास में पाटलिपुत्र की जनता ने जीत का आशीर्वाद दिया है। निर्दलीय उम्मीदवार भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह की मौजूदगी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा को काराकाट में तीसरे स्थान पर ढकेल दिया है। यहां भाकपा माले के राजाराम सिंह कुशवाहा ने जीत दर्ज की। पवन सिंह दूसरे स्थान पर रहे।

bihar

रोहिणी, आकाश, अंशुल और सन्नी हजारी हारे

इस चुनाव में नेताओं के बेटे-बेटियों ने भी बड़ी संख्या में चुनाव लड़ा। इसमें हाजीपुर से चिराग पासवान, समस्तीपुर से मंत्री अशोक चौधरी की बेटी शांभवी चौधरी और पाटलिपुत्र से लालू प्रसाद की बड़ी बेटी मीसा भारती ने जीत दर्ज की है। वहीं, सारण से लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य, पटना साहिब से मीरा कुमार के बेटे अंशुल अविजित, समस्तीपुर से मंत्री महेश्वर हजारी के बेटे सन्नी हजारी, महाराजगंज से कांग्रेस सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह के बेटे आकाश सिंह को हार का सामना करना पड़ा।

राजद से मीसा भारती,सुरेंद्र यादव और सुधाकर सिंह हुए विजयी

बिहार के पाटलीपुत्र और जहानाबाद लोकसभा सीट से राजद ने जीत दर्ज की है। पाटलीपुत्र से राजद उम्मीदवार और लालू यादव की बेटी मीसा भारती ने भाजपा के रामकृपाल यादव को 61,655 मत से हरा दिया।पाटलीपुत्र सीट पर सीट से राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बड़ी बेटी मीसा भारती चुनाव जीत चुकी हैं। मीसा भारती ने तीसरी बार लोकसभा चुनाव में खड़ी हुई। तीसरी बार में मीसा भारती को सफलता हासिल हुई है। मीसा भारती को 4,54,871 मत प्राप्त हुआ,जबकि भाजपा के रामकृपाल यादव को 3,93,216 मत मिले। दूसरी ओर जहानाबाद से निवर्तमान सांसद व जदयू उम्मीदवार चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी को राजद के सुरेंद्र यादव भारी अंतर से हरा दिया है। जदयू कैंडिडेट और उनके पोलिंग एजेंट काउंटिंग सेंटर से निकल चुके हैं। जीत की औपचारिक घोषणा कुछ ही देर में की जाएगी।मीसा भारती ने अपने मुंहबोले चाचा को हरा दिया है। राजद कार्यकर्ताओं में इस जीत की खुशी देखी जा रही है। कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है।

अमित शाह ने मांझी और चिराग को दी बधाई, बुलाया दिल्ली

बिहार की 40 लोकसभा सीटों पर चल रही कांउटिंग में लोजपा (रामविलास) पांच सीटों पर और हम पार्टी एक सीट पर लीड कर रही है। गया में जीतनराम मांझी लगभग जीत चुके हैं। हालांकि, आधिकारिक घोषणा होना बाकी है।इस बीच गृह मंत्री अमित शाह ने हम संरक्षक जीतनराम मांझी को फोन कर जीत की बधाई दी है। साथ ही उन्होंने लोजपा (रा) चीफ चिराग पासवान से भी बात कर सभी सीटों पर शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी है। अमित शाह ने दोनों नेताओं को बुधवार को दिल्ली बुलाया है।उल्लेखनीय है कि दिल्ली में बुधवार को एनडीए की बड़ी बैठक होनी है।

(For more news apart from NDA wins 30 seats in Bihar, Grand Alliance wins nine news in hindi , stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)

Tags: bihar

Location: India, Bihar, Patna

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM