खबरे |

खबरे |

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लालू से की मुलाकात, इंडिया अलायंस’ को आगे ले जाने पर हुई चर्चा
Published : Aug 5, 2023, 10:50 am IST
Updated : Aug 5, 2023, 10:50 am IST
SHARE ARTICLE
फोटो साभार PTI
फोटो साभार PTI

इस दौरान विपक्षी दलों के गठबंधन 'इंडिया' और कुछ अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई।

New Delhi: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रमुख लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की और इस दौरान विपक्षी दलों के गठबंधन 'इंडिया' और कुछ अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

राहुल गांधी लालू प्रसाद की पुत्री एवं राज्यसभा सदस्य मीसा भारती के आवास पर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री से मिले। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल भी मौजूद रहे। इस दौरान दोनों नेताओं ने एक दूसरे को गले लगाया। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने लालू प्रसाद से उनकी सेहत के बारे में भी जानकारी ली।

सूत्रों का कहना है कि इस मुलाकात के दौरान विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) को आगे ले जाने और कुछ अन्य राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा हुई है।

वेणुगोपाल ने ट्वीट किया, ‘‘लालू प्रसाद जी, तेजस्वी यादव जी और उनके परिवार के साथ राहुल जी की मुलाकात के दौरान मौजूद रहा। बहुत ही सौहार्दपूर्ण मुलाकात रही। लालू जी सामाजिक न्याय के प्रतिमान और हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। हम उनके मार्गदर्शन और गर्मजोशी के लिए खुद को भाग्यशाली मानते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमें इसमें कोई संदेह नहीं है कि बिहार ‘इंडिया’ को अपना पूरा समर्थन देगा!’’ राहुल गांधी उस दिन राजद प्रमुख से मिले हैं जब ‘‘मोदी उपनाम’’ वाली टिप्पणी से संबंधित 2019 के मानहानि मामले में उच्चतम न्यायालय से कांग्रेस नेता को राहत मिली है।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM