खबरे |

खबरे |

BJP Campaign News: 3 दिन में करोड़पति हुई भाजपा, विनोद तावडे ने कहा बीजेपी सदस्यता अभियान ने रचा इतिहास
Published : Sep 5, 2024, 6:56 pm IST
Updated : Sep 5, 2024, 6:56 pm IST
SHARE ARTICLE
Vinod Tawde said BJP membership campaign created history news in hindi
Vinod Tawde said BJP membership campaign created history news in hindi

उन्होंने कहा कि इस अभियान को लेकर देशवासियों व कार्यकर्ताओं में जो गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है।

BJP Campaign News In Hindi: पटना, 05 सितम्बर, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं बिहार के प्रभारी श्री विनोद तावड़े ने 2 सितंबर को शुरू हुए भाजपा के "संगठन पर्व सदस्यता अभियान 2024" के आलोक में बताया कि सदस्यता अभियान के तहत भाजपा पार्टी से मात्र 3 दिनों में ही 1 करोड़ से अधिक सदस्य जुड़े हैं, जो कि अपने आप में एक कीर्तिमान है।

उन्होंने कहा कि इस अभियान को लेकर देशवासियों व कार्यकर्ताओं में जो गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है उससे निश्चित ही आने वाले दिनों में सदस्यों की संख्या रिकॉर्ड स्तर पर जायेगी।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कुशल नेतृत्व का ही यह परिणाम है कि सदस्यता अभियान के तहत देशवासी/कार्यकर्ता सिर्फ पार्टी के सदस्य ही नही बन रहे है बल्कि पार्टी की विचारधारा से प्रभावित होकर खुले मन से मिस्ड कॉल के द्वारा प्रति सेकंड हमसे जुड़ रहे है ।

उन्होंने कहा की निश्चित ही भारतीय जनता पार्टी  तय सीमा के अंदर लक्ष्य प्राप्त करने में सफलता हासिल करेगी और अपने खुद के ही पुराने रिकॉर्ड को तोड कर नई कृतिमान स्थापित करेगी।

तावडे ने कहा कि भाजपा का सदस्यता अभियान प्रारंभ हो चुका है। पहले चरण का अभियान 2 सितंबर से 25 सितंबर और दूसरे चरण का अभियान एक अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक चलेगा। भाजपा एक कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। जनसंघ से लेकर भाजपा तक हमारे अभियान लगातार जारी हैं।

आज कश्मीर से कन्याकुमारी तक भाजपा का संगठन है। बिहार में हमलोगों ने बेहतर प्रदर्शन किया है और आगे इससे बेहतर प्रदर्शन करेंगे। बिहार की जनता ने भी इस "संगठन पर्व सदस्यता अभियान 2024" में बढ चढ कर हिस्सा लिया है, जो उत्साहवर्धक है। इस अभियान में शामिल होने के लिए पूरे देश की जनता के साथ साथ बिहार की जनता का भी अभिनंदन।

(For more news apart from Vinod Tawde said BJP membership campaign created history News in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman hindi)

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM