खबरे |

खबरे |

Bihar News: नीतीश कुमार ने की PM मोदी से मुलाकात, कुछ दिन पहले ही हुए थे राजग में शामिल
Published : Feb 7, 2024, 6:22 pm IST
Updated : Feb 7, 2024, 6:22 pm IST
SHARE ARTICLE
Bihar News: Nitish Kumar met PM Modi, had joined NDA a few days ago
Bihar News: Nitish Kumar met PM Modi, had joined NDA a few days ago

यह बैठक कुमार के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा 12 फरवरी को विधानसभा में विश्वास मत का सामना करने से पांच दिन पहले हुई है।

Nitish Kumar met PM Modi News In Hindi: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को यहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। यह जनता दल यूनाइटेड (जदयू) प्रमुख कुमार के राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल होने और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ मिलकर बिहार में सरकार बनाने के बाद, दोनों नेताओं की पहली मुलाकात थी।

यह बैठक कुमार के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा 12 फरवरी को विधानसभा में विश्वास मत का सामना करने से पांच दिन पहले हुई है। बिहार में 28 जनवरी को "महागठबंधन" को छोड़कर राजग में लौटने के बाद जदयू के नेता कुमार राष्ट्रीय राजधानी के अपने पहले दौरे के दौरान भाजपा के अन्य शीर्ष नेताओं से भी मुलाकात करेंगे।

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा (दोनों भाजपा से) ने सोमवार को प्रधानमंत्री से मुलाकात की थी।

जदयू सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री कुमार की भाजपा के शीर्ष नेताओं के साथ बैठक के दौरान राज्य में राज्यसभा चुनाव से संबंधित मुद्दों पर भी चर्चा हो सकती है। बिहार में राज्यसभा की छह सीट खाली हो रही हैं, जिनके लिए 27 फरवरी को चुनाव होना है। (pti)

(For More News Apart from  Nitish Kumar met PM Modi News In Hindi, Stay Tuned to Rozana Spokesman Hindi)

Tags: pm modi

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM