खबरे |

खबरे |

बिहार : जातिगत सर्वे के आंकड़े पर राहुल गांधी के 'जितनी आबादी, उतना हक' वाले बयान पर प्रशांत किशोर ने कसा तंज
Published : Oct 7, 2023, 4:11 pm IST
Updated : Oct 7, 2023, 4:11 pm IST
SHARE ARTICLE
Bihar: Prashant Kishor took a dig at Rahul Gandhi's statement of 'the more population,
Bihar: Prashant Kishor took a dig at Rahul Gandhi's statement of 'the more population,

राहुल गांधी को बिहार की जमीनी हकीकत के बारे में कुछ अंदाजा नहीं है। 

सीतामढ़ी: बिहार के जातिगत सर्वे के आंकड़े जारी होने के बाद कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के ट्वीट किया था कि जितनी आबादी उतना हक। इस पर जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने तंज कसते हुए कहा कि पहली बात तो राहुल गांधी को आज पता चला है कि बिहार में अनारक्षित वर्ग के लोग 85 प्रतिशत हैं, यही कारण है कि बिहार में कांग्रेस की ये दुर्दशा है। कांग्रेस के कोई भी लीडर जो किसी भी दल का नेता हो और जो जमीन से जुड़ा हो उन्हें ये आंकड़े मालूम है। बिहार में 35 प्रतिशत अति पिछड़े रहते हैं। 27 प्रतिशत ओबीसी रहते हैं। 18 प्रतिशत दलित रहते हैं ये बिहार में सबको पता है। इन आंकड़ों के बारे में राहुल गांधी को कल पता चला है तो इससे मुझे आश्चर्य भी है और यही वजह है कि कांग्रेस की ये दुर्दशा बिहार में है। राहुल गांधी को बिहार की जमीनी हकीकत के बारे में कुछ अंदाजा नहीं है। 

राहुल गांधी अगर खेत में जाकर धान की रोपनी देखने लगेंगे, तो इसका मतलब ये नहीं है कि धान की रोपनी आज से होने लगी है: प्रशांत किशोर

सीतामढ़ी के रीगा प्रखंड में जन संवाद के दौरान प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि मैं आपके माध्यम से आग्रह करूंगा कि साहब 2011 में आपकी सरकार थी और आपने जनगणना करवाई थी वही आप जारी कर दीजिए। देश में आपकी सरकार कब आएगी नहीं आएगी वो बात की बात है। जब आप सरकार में थे और जातिगत जनगणना पूरे देश में करवाई थी उस समय इन आंकड़ों को क्यों नहीं जारी किया? पहले ये बता दीजिए। राहुल गांधी आज जागेंगे इससे कुछ बदल नहीं जाएगा। आज राहुल गांधी अगर खेत में जाकर धान की रोपनी देखने लगेंगे इसका मतलब ये नहीं निकाला जा सकता है कि धान की रोपनी आज से होने लगी है। वो राहुल गांधी के लिए नई बात हो सकती है कि धान की खेती कैसे होती है इसलिए वो कैमरा लेकर देखने गए हैं। देश के बहुतायत लोग जानते हैं कि धान की खेती कैसे होती है।

Location: India, Bihar, Patna

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM