खबरे |

खबरे |

Chirag Paswan News: अभिनेता से राजनेता बने चिराग पासवान, जाने इनका राजनीतिक सफर
Published : Jun 10, 2024, 1:10 pm IST
Updated : Jun 10, 2024, 1:10 pm IST
SHARE ARTICLE
Actor turned politician Chirag Paswan, know his journey news in hindi
Actor turned politician Chirag Paswan, know his journey news in hindi

 इंजीनियर बनने के बाद कंगना रनौत संग फिल्म में किया था काम

Chirag Paswan News In Hindi: पटना, ( संवाददाता) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हनुमान कहे जाने वाले लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान को केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह मिली है। बता दें चिराग पासवान के पिता स्व. रामविलास पासवान भी केंद्र में मंत्री रह चुके हैं। चिराग ने कंप्यूटर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। वह लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं।

अभिनेता से राजनेता बने चिराग

चिराग पासवान राजनीति में आने से पहले बॉलीवुड में काम किया था। चिराग की फिल्म मिले ना मिले हम साल 2011 में रिलीज हुई थी। इसमें उन्होंने अभिनेत्री कंगना रनौत के साथ काम किया था। बता दें कि कंगना रनौत भी इस साल मंडी लोकसभा सीट से चुनाव जीतकर सांसद बनी हैं। 2010 और 2011 में बॉलीवुड में काम करने के बाद अभिनय के क्षेत्र से रास्ता बदल लिया और 2014 में संसदीय क्षेत्र जमुई से लोकजनशक्ति पार्टी के प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़कर पहली बार सांसद बने।

चिराग पासवान का सियासी सफर

वर्ष 2019 में अपने पिता स्व. रामविलास पासवान द्वारा स्थापित लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने। वर्ष 2021 में अपने चाचा और हाजीपुर के सांसद पशुपति पारस गुट के अलग होने के बाद लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) का गठन किया और इसके राष्ट्रीय अध्यक्ष बने। वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में राजद के शिवचंद्र राम को हराया। चिराग ने शिवचंद्र राम को एक लाख 70 हजार 105 मतों के अंतर से हराया।

(For More News Apart from Actor turned politician Chirag Paswan, know his journey news in Hindi, Stay Tuned To Rozana Spokesman hindi)

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM