खबरे |

खबरे |

Bihar News : प्रदेश में बढ़ते अपराध व कटिहार गोलीकांड पर भारतीय जन परिवार पार्टी ने निकाला कैंडिल मार्च
Published : Aug 10, 2023, 4:04 pm IST
Updated : Aug 10, 2023, 4:04 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

राष्ट्रीय अध्यक्ष पृथ्वी कुमार माली ने कहा कि बिहार में अपराधी और प्रशासन दोनों आम जनता को निशाना बना रहे हैं।

Patna: कटिहार गोलीकांड सहित  प्रदेश में हाल के दिनों में आपराधिक घटनाओं में मारे गए लोगों की याद में भारतीय जन परिवार पार्टी ने कैंडल मार्च निकाला। हार्डिग रोड से आयकर चौराहा तक निकाले गए मार्च को सम्बोधित करते हुए भारतीय जन परिवार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पृथ्वी कुमार माली ने कहा कि कटिहार की घटना की जितनी भी निंदा की जाए वो कम है। कटिहार की घटना ने जालियांवाला  बाग की घटना को ताजा कर दिया है। निहत्थी, बेकसूर जायज मांगों के लिए प्रदर्शन कर रही जनता पर गोली बरसाने वाले पुलिसकर्मियों को निलंबित किया जाना चाहिए।  साथ ही पीड़ितों को सरकारी नौकरी देने की उन्होंने सरकार से मांग की है। 

राष्ट्रीय अध्यक्ष पृथ्वी कुमार माली ने कहा कि बिहार में अपराधी और प्रशासन दोनों आम जनता को निशाना बना रहे हैं। सिर्फ पटना में जुलाई महीने में रोजाना  एक हत्या हुई है।  हमारी मांग है कि बिहार सरकार आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाए और पीड़ितों को न्याय दे। भारतीय जन परिवार पार्टी सत्ता और अपराधियों के मिलीभगत से चलने वाले अपराध के खात्मे के लिए गांव गांव आंदोलन करेगी।  कैंडल मार्च में विनोद माली, रविन्द्र माली, सुधीर माली, एस के सैनी, चंदन झा, संतोष यादव, पुनीत कुमार माली, जितेंद्र माली, मुन्ना माली, गुड्डू पासवान,राहुल, सहित सैकड़ों कार्याकर्ता उपस्थित थे।

Location: India, Bihar, Patna

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM