खबरे |

खबरे |

Bihar News: बिहार निषाद संघ ने मनाया मछुआरा दिवस
Published : Jul 11, 2023, 4:57 pm IST
Updated : Jul 11, 2023, 4:57 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

उपाध्यक्ष जीबोधन ने फरक्का बराज के चलते नदियों में मछली की कमी हो गई है चिंता व्यक्त  किया।

पटना: पटना के पुनाईचक में अवस्थित बिहार निषाद संघ के प्रदेश कार्यालय में आयोजित मछुआरा दिवस कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए संघ के प्रदेेश अध्यक्ष ई हरेंद्र प्रसाद निषाद ने बिहार जलकर प्रबंधन विधेयक 2006 की धारा-2 के संशोधित अधिनियम 2007 एवं 2010 के आलोक में माननीय न्यायालय निबंधक सहयोग समितियां बिहार के आदेशानुसार परम्परागत मछुआ जाति की सूची जारी न करने के लेकर सरकार पर रोष प्रकट किया।

मौके पर संघ के प्रधान महासचिव सह कोषाध्यक्ष अवध कुमार चौधरी ने कहा कि सरकार मछुआरा दिवस सिर्फ नाम के लिए घोषणा कर रखा है लेकिन बिहार के मछुआरों के प्रति बिहार सरकार का रवैया उपेक्षित है जिसके कारण मछुआरों की योजना यथा मछुआ आवास भूमिहीन मछुआरों को पांच डिसमिस जमीन का आवंटन, शहरों में खुले आकाश में रोड किनारे पर मछुआरों के लिए मछली बेचने हेतु फिश मार्केट का निर्माण इत्यादि अधर में लटका हुआ है। संघ के उपाध्यक्ष विनय कुमार विद्यार्थी ने पंचायत स्तरीय मत्स्यजीवी सहयोग समितियां बनाने की मंशा का विरोध किया।महासचिव दिलीप कुमार निषाद एवं सुरेश प्रसाद सहनी ने कहा कि सरकार राज्य के सभी तालाबों जलाशयों का जीर्णोद्धार कर तालाबों का अतिक्रमण मुक्त करें, शिकारमाही के क्रम में अपराधियों के द्वारा मछुआरों का शोषण इत्यादि पर रोक जैसी मागों पर ईमानदारी से लागू यदि करे तो राज्य  में अतिरिक्त 2 मैट्रिक टन मछली के उत्पादन  में वृद्धि किया जा सकता है।

photophoto

उपाध्यक्ष जीबोधन ने फरक्का बराज के चलते नदियों में मछली की कमी हो गई है चिंता व्यक्त  किया। संघ के कार्यकारी अध्यक्ष जलेश्वर सहनी ने दुःख प्रकट करते हुए निषाद समाज के कुछ नेताओं द्वारा अलग अलग निषाद के उपजातियों का सम्मेलन कर क्या जताने चाहते है पूछा और चेताया कि इससे फूट पैदा होगी और अंततोगत्वा समाज का नुकसान होगा।

photophoto

संघ  द्वारा राजद के अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद कुमार सहनी को चादर फूल माला से सम्मानित किया गया . साथ ही संघ के उपाध्यक्षा कुसुम  देवी एवं पटना सदर प्रखंड के मत्स्यजीवी सहयोग  समिति के अध्यक्ष पद पर नवनिर्वाचित  अजय सिंह निषाद को भी चादर फूल माला से सम्मानित किया गया।मौके पर रामभजन निषाद राजेश कुमार, मनोज कुमार निषाद, जीतेन्द्र कुमार, सुरेश कुमार निषाद, रामजतन चौधरी कैलास चौधरी, सतीश कुमार  मदन प्रसाद सिंह, अजित सिंह ललित, नेटवर नागर, नन्द किशोर सहनी, संजीत कुमार, रघुवीर महतो,उपेंद्र कुमार, रत्न सहनी,श्याम लाल सहनी,कैलाश सहनी जयमंगल चौधरी अखिलेश चौधरी ने भी अपने अपने विचार व्यक्त किए।

Location: India, Bihar, Patna

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM