खबरे |

खबरे |

PM के जन्मदिन के अवसर पर 17-23 सितंबर तक पूरे प्रदेश में वृक्षारोपण पखवारा का आयोजन करेगी भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ
Published : Sep 11, 2023, 6:19 pm IST
Updated : Sep 11, 2023, 6:19 pm IST
SHARE ARTICLE
PHOTO
PHOTO

प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर 17 से 23 सितंबर तक पूरे प्रदेश में वृक्षारोपण पखवारा का आयोजन करेगी भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ - सतीश राजू

पटना :  भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक प्रदेश संयोजक  सतीश राजू के अध्यक्षता में निशांत रिजेंसी में की गई जिसमें सर्व सहमति से निर्णय लिया गया की देश के यशस्वी प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ 17 सितंबर से 23 सितंबर तक बिहार के सभी जिलों में वृक्षारोपण पखवारे का आयोजन करेगी।

उक्त अवसर पर भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक  सतीश राजू  ने कहा की देश के यशस्वी प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन पर भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ सात दिवसीय वृक्षारोपण पखवारे का आयोजन करेगी। आज आदरणीय प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में विश्व पटल पर पुनः भारत अपनी पुरानी पहचान प्राप्त कर रहा है और विश्व गुरु बनने के पथ पर अग्रसर है। इस हेतु भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ  बिहार के सभी जिलों में वृक्षारोपण करेगी साथ ही साथ प्रधानमंत्री के यशस्वी आयु की कामना करेगी। साथ ही साथ राजू ने कहा की समाज में सभी लोगों को वृक्षारोपण करना चाहिए क्योंकि आज के परिवेश में वायु प्रदूषण एवं वातावरण में घट रहे ऑक्सीजन की मात्रा को संतुलित करने के लिए वृक्षारोपण हो एक मात्र विकल्प है। राजू ने जानकारी दी की इस वृक्षारोपण पखवारा  कार्यक्रम का संयोजक भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक मुकेश पासवान जी को एवं सह संयोजक विकास सिंह को बनाया गया है। आज के बैठक मे मुख्यरूप से राजीव रंजन यादव, सुमित झा,अजय कुमार मुन्ना, मोहित श्रीवास्तव, रिमझिम एवं कंचन मौजूद थे।

Location: India, Bihar, Patna

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM