खबरे |

खबरे |

Bihar News: जहानाबाद के सिद्धेश्वर नाथ मंदिर में पूजा के दौरान मची भगदड़, 7 कांवरियों की मौत
Published : Aug 12, 2024, 11:37 am IST
Updated : Aug 12, 2024, 11:37 am IST
SHARE ARTICLE
Bihar News: Stampede during worship in Siddheshwar Nath temple of Jehanabad, 7 Kanwariyas died
Bihar News: Stampede during worship in Siddheshwar Nath temple of Jehanabad, 7 Kanwariyas died

मृतक के वारिसों का आरोप है कि घटना का कारण लाठीचार्ज है.

Bihar News: बिहार के जहानाबाद स्थित बाबा सिद्धेश्वर नाथ के मंदिर में अचानक भगदड़ मचने से 7 लोगों की मौत हो गई है. मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं. जबकि इस हादसे में 35 श्रद्धालु घायल हो गए हैं. सावन की चौथी सोमवारी होने के कारण सिद्धेश्वर नाथ मंदिर में सोमवार की देर रात से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। घटना सोमवार रात करीब एक बजे की है. बताया जा रहा है कि मंदिर में दर्शन को लेकर कुछ श्रद्धालुओं के बीच विवाद हो गया. इसी बीच उन्हें तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया गया. इसके बाद मंदिर में अचानक भगदड़ मच गई. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है. वहां कई लोग गिरे पड़े थे.

मृतक के वारिसों का आरोप है कि घटना का कारण लाठीचार्ज है. बराबर पहाड़ी पर तीर्थयात्री एक तरफ से उतर रहे थे और दूसरी तरफ से चढ़ रहे थे। अफरातफरी मची तो व्यवस्था में लगे प्रशासनिक अमले ने लाठियां बरसानी शुरू कर दीं। इससे भगदड़ मच गई, श्रद्धालु जान बचाकर भागने लगे।

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया. जहानाबाद की डीएम अलंकृता पांडे ने कहा कि हम स्थिति पर नजर रख रहे हैं. अब स्थिति नियंत्रण में है.

(For more news apart from Bihar News: Stampede during worship in Siddheshwar Nath temple of Jehanabad, 7 Kanwariyas died, stay tuned to Rozana Spokesman hindi)

Location: India, Bihar, Patna

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM