खबरे |

खबरे |

Bihar Train Accident: बक्सर में पटरी से उतरी नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस की 6 बोगियां, 4 की मौत, 100 से अधिक घायल
Published : Oct 12, 2023, 10:27 am IST
Updated : Oct 12, 2023, 10:38 am IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

टेलीविजन के फुटेज में दिखाया गया कि एसी थ्री टियर के कम से कम दो डिब्बे पलट गए, जबकि चार अन्य डिब्बे पटरी से उतर गए।

बक्सर (बिहार) : बिहार के बक्सर जिले में बुधवार रात बड़ा रेल  हादसा हो गया. दिल्ली-कामाख्या नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस के छह डिब्बे बुधवार रात को बक्सर जिले के रघुनाथपुर स्टेशन के पास पटरी से उतर गए जिससे कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और  100 अन्य घायल हो गए।

टेलीविजन के फुटेज में दिखाया गया कि एसी थ्री टियर के कम से कम दो डिब्बे पलट गए, जबकि चार अन्य डिब्बे पटरी से उतर गए। यह दुर्घटना रात नौ बजकर 53 मिनट पर हुई। 

बक्सर के पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार ने न्यूज एजेंसी को बताया कि दुर्घटना में चार यात्रियों की मौत हो गई। रेलवे पुलिस बल के एक अधिकारी ने बताया कि इस दुर्घटना में कम से कम 100 यात्री घायल हो गए, उन्हें स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायल लोगों को पटना एम्स ले जाया गया है। आशंका जताई जा रही है कि मृतकों का आंकड़ा और बढ़ सकता है. 

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘ हम ट्रेन के पटरी से उतरने के कारणों का पता करेंगे।’’ उन्होंने घटना में जान गंवाने वालों के प्रति संवेदना व्यक्त की। मंत्री ने कहा कि बचाव अभियान पूरा हो गया है और सभी डिब्बों की जांच कर ली गई है।

23 कोच वाली 12506 नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस बुधवार सुबह सात बजकर 40 मिनट पर दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल से रवाना हुई थी और इसे करीब 33 घंटे की यात्रा के बाद कामाख्या पहुंचना था। स्थानीय निवासी हरि पाठक ने बताया, ‘‘ ट्रेन सामान्य रफ्तार से आ रही थी लेकिन तभी हमें तेज आवाज सुनाई दी और ट्रेन से घना घुंआ उठने लगा। हम देखने के लिए भागे कि हुआ क्या है। हमने देखा कि ट्रेन पटरी से उतर गई है और एसी कोच सबसे अधिक क्षतिग्रस्त हुए हैं।

Location: India, Bihar, Patna

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM