खबरे |

खबरे |

केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के शब्दों से दुर्गंध निकलता है: राजद
Published : Oct 12, 2023, 5:51 pm IST
Updated : Oct 12, 2023, 5:51 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

राजद प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा नेताओं की संवेदना मर चुकी है।

पटना : राजद प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने रघुनाथपुर रेल दुर्घटना में पीड़ित परिवारों को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी द्वारा मुआवजा दिए जाने की घोषणा पर केंद्रिय मंत्री गिरिराज सिंह द्वारा दिए गए बयान को मानवीय संवेदना के खिलाफ बताते हुए कहा कि गिरिराज सिंह जी जो भी बोलते हैं, उनके शब्दों से दुर्गंध हीं निकलता है।

राजद प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा नेताओं की संवेदना मर चुकी है। जिस रेल दुर्घटना पर भाजपा नेताओं को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए उस पर भी घटिया बयानबाजी उनके पतन का नमूना है। राजद प्रवक्ता ने कहा कि देश में लगातार बढ़ रही रेल दुर्घटनाएं केन्द्र सरकार की विफलता है। कल रात बक्सर जिले के रघुनाथपुर में हुए रेल दुर्घटना की जानकारी ज्यों हीं स्थानीय प्रशासन को हुई तत्काल पुरा महकमा बचाव कार्य में लग गया । केरला में रहने के बावजूद उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को ज्यों हीं घटना की जानकारी हुई उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव को स्वयं मोनिटरिंग करने को कहा। इतना हीं नहीं उन्होंने राजद के स्थानीय नेताओं को तत्काल घटना स्थल पर जाकर बचाव कार्य में प्रशासन को सहयोग करने का निर्देश दिया। जिला प्रशासन की देखरेख में त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल से लेकर पटना के अस्पतालों में उनके बेहतर इलाज की व्यवस्था की गई जिससे मृतकों की संख्या चार से आगे नहीं बढ़ी।

पीड़ितों को मुआवजा देना रेलवे के क्षेत्राधिकार में होने के बावजूद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी द्वारा मानवीय संवेदना दिखलाते हुए मृतकों एवं घायलों को राज्य सरकार द्वारा मुआवजा देने की घोषणा की गई है। जिस पर केन्द्रीय मंत्री द्वारा निम्न स्तरीय भाषा का इस्तेमाल करना शर्मनाक और गैर जिम्मेदाराना है।

Location: India, Bihar, Patna

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਬਠਿੰਡਾ ਦੇ 2 ਸਕੇ ਭਰਾਵਾਂ ਨੇ ਛੋਟੀ ਉਮਰ \'ਚ ਬਣਾ ਦਿੱਤੇ World Records,12 ਸਾਲਾ ਮਨਨ ਨੇ 8 ਮਿੰਟ 8 ਸਕਿੰਟ \'ਚ....

26 Jul 2024 4:20 PM

ਸੋਨੇ ਦੇ ਗਹਿਣੇ ਖਰੀਦਣ ਦਾ ਹੁਣ ਸਹੀ ਸਮਾਂ ! ਸੋਨੇ-ਚਾਂਦੀ ਦੀਆਂ ਕੀਮਤਾਂ \'ਚ ਲਗਾਤਾਰ ਤੀਜੇ ਦਿਨ ਆਈ ਕਮੀ

26 Jul 2024 4:04 PM

ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਗੱਬਰੂ Manminder ਅਤੇ Scotland ਦੀ ਗੋਰੀ Abbey ਨੇ ਪਹਿਲਾਂ Youtube \'ਤੇ ਜਿੱਤਿਆ ਪੰਜਾਬੀਆਂ ਦਾ ਦਿਲ....

24 Jul 2024 5:43 PM

\"ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ Ignore ਕਰਕੇ ਸਾਡੇ ਲੋਕਾਂ ਨਾਲ ਦੁਸ਼ਮਣੀ ਕੱਢੀ ਗਈ\"

24 Jul 2024 5:39 PM

ਕੈਨੇਡਾ ਤੋਂ ਵਾਪਸ ਆਉਣਗੇ ਪੰਜਾਬੀ! ਬੇਰੁਜ਼ਗਾਰੀ ਨਾਲ ਮਚੀ ਹਾਹਾਕਾਰ, ਭਾਰਤੀਆਂ \'ਤੇ ਕਿੰਨਾਂ ਅਸਰ ਦੇਖੋ ਰਿਪੋਰਟ

24 Jul 2024 5:35 PM

ਬਠਿੰਡਾ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਕੇਂਦਰੀ ਬਜਟ ’ਤੇ ਜਤਾਈ ਨਿਰਾਸ਼ਾ.. ਕਹਿੰਦੇ “ਸ਼ੋਸ਼ੇਬਾਜ਼ੀ ਹੈ ਕੇਂਦਰੀ ਬਜਟ”, ਸੋਨਾ-ਚਾਂਦੀ ਦੀ ਥਾਂ..

24 Jul 2024 5:32 PM