खबरे |

खबरे |

सिविल सर्विसेज की तैयारी में भाषा बाधक नहीं : डीपी अग्रवाल
Published : Dec 12, 2022, 1:30 pm IST
Updated : Dec 12, 2022, 1:30 pm IST
SHARE ARTICLE
Language is not a barrier in the preparation of civil services: Prof. DP Agarwal
Language is not a barrier in the preparation of civil services: Prof. DP Agarwal

उन्होंने कहा कि लक्ष्य को पूरी शिद्दत से पाने के लिए जुट जाइए आप जरूर सफल होंगे। यदि सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो ईमानदारी पूर्वक ....

पटना ,(संवाददाता): सिविल सर्विसेज की तैयारी को लेकर प्रतिभागियों में यह भ्रम की स्थिति रही है कि सफलता के लिए अंग्रेजी माध्यम का होना जरूरी है, जबकि ऐसा नहीं है। सच्चाई यह है कि यूपीएससी में सफलता के लिए भाषा कभी बाधक नहीं बनती। भाषा ज्ञान प्रकट करने का सिर्फ माध्यम है न कि उसका मापन। ये बातें अधिवेशन भवन में आयोजित कार्यक्रम में संघ लोकसेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष प्रो. डीके अग्रवाल ने कही।

गौतम बुद्धा ग्रामीण विकास फाउंडेशन के 10 वीं स्थापना दिवस पर आयोजित समारोह में सिक्किम के राज्यपाल गंगा प्रसाद, भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी गिरिवर दयाल सिंह, पटना विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. आरबी सिंह, ब्रिगेडियर एके सिंह, कर्नल मनमोहन ठाकुर, पटना हाई कोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश राजेन्द्र प्रसाद, समाजसेवी पद्मश्री सुधा बर्गीज समेत बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद थे।

कार्यक्रम के मुख्य अथिति सिक्किम के राज्यपाल गंगा प्रसाद ने कहा कि हमारे युवा केवल डिग्री हासिल कर नौकरी की तलाश ना करें बल्कि दूसरो को नौकरी प्रदान करें। आईएएस गिरिवर दयाल सिंह ने कहा कि बैड लक कुछ नहीं होता। माता पिता अगर साथ हैं तो सब गुड लक है। उन्होंने कहा कि लक्ष्य को पूरी शिद्दत से पाने के लिए जुट जाइए आप जरूर सफल होंगे। यदि सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो ईमानदारी पूर्वक प्रयास करें। आपका यह प्रयास सफलता जरूर दिलाएगा। इस मौके पर संस्था द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया गया।

संस्था द्वारा  संचालित अभियान-40 (आईएएस) के 66वीं बीपीएससी टॉपर दीपक कुमार (डीएसपी) को दुलरा देवी स्मारक प्रतिभा सम्मान-2022 से सम्मानित किया गया और उनकी माता जी ललिता देवी को फलों से तौलकर मातृशक्ति को सम्मानित किया गया। देशभर में ऐसा इकलौता उदाहरण है जब सफल छात्र के माता को इस तरह सम्मानित किया गया। प्रो. (डॉ.) रास बिहारी प्रसाद सिंह, पूर्व वीसी, पटना वि.वि., पटना को गौतम बुद्धा राष्ट्रीय शिक्षा पुरस्कार-2022, आईजीआईएमएस के उपनिदेशक  मनीष मंडल को गौतम बुद्धा राष्ट्रीय स्वास्थ्य पुरस्कार-2022, प्रो. (डॉ.) पूर्णिमा शेखर सिंह, निदेशक, ज्योग्राफिकल स्टडी सेंटर, आर्यभट्ट ज्ञान वि.वि.,पटना को गौतम बुद्धा राष्ट्रीय पर्यावरण पुरस्कार-2022, पद्मश्री सुधा वर्गीज, संस्थापक, नारी गुंजन को गौतम बुद्धा राष्ट्रीय मानवाधिकार पुरस्कार-2022 और श्री संजय कुमार सिंह (संजय भाई), समाजसेवी, नई दिल्ली को गौतम बुद्धा राष्ट्रीय समाजसेवा पुरस्कार-2022 से सम्मानित सम्मानित किया गया। गौतम बुद्धा ग्रामीण विकास फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह संस्थापक बिलास कुमार ने संस्था के दस वर्षो के विभिन्न क्षेत्र में कार्यो का विस्तारपूर्वक उल्लेख किया।

इस मौके पर संस्था के स्मारिका का विमोचन किया गया। दशकीय वार्षिकोत्सव-सह- सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि सिक्किम के राज्यपाल महामहिम गंगा प्रसाद मौजूद थे। इस मौके पर सूचना आयुक्त पीसी चौधरी, प्रो. (डॉ.) डी. एन. शर्मा, आईएएस गिरिवर दयाल सिंह, ब्रिग्रेडियर ए.के. सिंह, पूर्व आईआरएस विजय शर्मा, कर्नल मनमोहन ठाकुर, पूर्व बीपीएससी सदस्य राज्यवर्धन शर्मा, प्रो. (डॉ.) आर.एन. दिवाकर, एडीजी पारसनाथ, डीएसपी निगरानी अरुणोदय पाण्डेय, लेखापदाधिकारी बैसुर रहमान अंसारी के साथ संस्था के जुड़े सदस्य और अन्य लोग मौजूद थे।

Location: India, Bihar, Patna

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM