खबरे |

खबरे |

लोजपा-(रा) के नेताओं को कही झूठे मुकदमा में फंसा रही है : सत्यानंद शर्मा
Published : May 13, 2023, 4:06 pm IST
Updated : May 13, 2023, 4:06 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

सरकार मूकदर्शक बनी हुई है।

पटना: लोजपा-(रा) के बढ़ते जनाधार से घबराकर सरकार लोजपा-(रा) के नेताओं को कही झूठे मुकदमा में फंसा रही है, तो कही पार्टी नेताओं की हत्या कराई जा रही है। पुलिस की भूमिका पक्षपात पूर्ण है। अपराधी खुलेआम घूम रहे है। यह बात आज लोजपा-(रा) के राज्य मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में बोलते हुए,पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. सत्यानंद शर्मा ने कहा कि पूरे बिहार में अराजक स्थिति उत्पन्न हो गया है। अपराधियों का बोल-बाला है। कानून के राज के बदले बालू माफिया, शराब माफिया, भूमि-माफिया का राज चल रहा है। अपराधिक घटनाएं, हत्या, लूट , अपरहण, डकैती, बैंक डकैती, बलात्कार का उधोग लगा दिया गया है। सरकार मूकदर्शक बनी हुई है।

आगे इन नेताओं ने कहा कि अभी 8 मई को रात्रि 10 बजे जहानाबाद जिला लोजपा-(रा) के संसदीय बोर्ड के प्रवक्ता चंदन शर्मा के घर में घुसकर अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दिया। पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है। ऐसे ही मोकामा थाना के सिमनार गांव में पार्टी के नेता कपिल देव पासवान की हत्या कर दी गई, अभीतक अपराधी खुलेआम घूम रहे है, उल्टे परिजनों को धमकी दे रहे है कि केश वापस करने के लिए दवाब डाल रहे है। 

एक सवाल के जबाब में शर्मा ने कहा कि हमारी पार्टी का सिद्धान्त है, की न धर्म न जात करें सबकी बात। धर्म अलग है, राजनीति अलग है।
 दूसरे सवाल के जबाब में कहा कि जिनको लगता है कि सुरक्षागार्ड जान नही बचा सकता है,उन्हें अपना सुरक्षागार्ड वापस करके ऐसी बात करना चाहिए। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान की लोकप्रियता चरम पर है। बिहार में कोई नेता उनके टक्कर का नही है।

संवाददाता सम्मेलन में युवा लोजपा-(रा) के राष्ट्रीय महासचिव अनिल कुमार पासवान, पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष विष्णु पासवान,एससी/एसटी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष परशुराम पासवान,अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मो०सलीम, पार्टी के प्रदेश सचिव दिलीप यादव शामिल थे। उक्त आशय की जानकारी पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी कुंदन पासवान ने दिया।

Location: India, Bihar, Patna

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM