खबरे |

खबरे |

भाजपा के कार्यकर्त्ता की मौत के जिम्मेदार है मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री, हत्या मुकदमा दर्ज हो: विजय कुमार सिन्हा
Published : Jul 13, 2023, 6:02 pm IST
Updated : Jul 13, 2023, 6:02 pm IST
SHARE ARTICLE
PHOTO
PHOTO

सिन्हा ने कहा कि 13 जुलाई 2023 का दिन बिहार के इतिहास में काला दिन के रुप में याद किया जाएगा।

पटना : बिहार विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष  विजय कुमार सिन्हा ने माँग की है कि भाजपा के कार्यकर्त्ता की मौत के जिम्मेवार मुख्यमंत्री उपमुंख्यमंत्री पर हत्या का मुकदमा दर्ज हो। मारे गये भाजपा जिला महामंत्री विजय सिंह के परिजनों को 1 करोड़ रुपया का सरकार मुआवजा दें।

सिन्हा ने गाँधी मैदान से शांतिपूर्ण विधानसभा मार्च पर पुलिस द्वारा बर्बरता पूर्ण लाठी चार्ज की निन्दा करते हुये कहा है कि मुख्यमंत्री के इशारे पर यह कार्रवाई की गयी है।चार्जशीटेड तेजस्वी यादव को इस्तीफा,10 लाख युवाओं की नौकरी एवं शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा देने के मुद्दे पर विधान सभा मार्च किया जा रहा था।

सिन्हा ने कहा कि सरकार ने भाजपा के जुलुस पर पुलिस का हमला कराकर लोकतंत्र की हत्या की है। ये लगातार संविधान का अपमान कर रहे है। राज्य में लूट, हत्या, अपहरण को रोकने में सरकार विफल हो गयी है लेकिन भाजपा पर लाठी बरसाने और चार्जशीटेड तेजस्वी यादव को बचाने में सरकार पूरी तत्परता से लग गयी है। सरकार के इशारे पर गुलामों के तरह काम करने वाले पटना जिला प्रशासन के अत्याचार और विधायकों का सदन चलते अपमान पर अध्यक्ष को स्वतः विशेषाधिकार हनन के मामले पर कार्रवाई करनी चाहिए।

सिन्हा ने कहा कि 13 जुलाई 2023 का दिन बिहार के इतिहास में काला दिन के रुप में याद किया जाएगा। आज नीतीश कुमार के नैतिकता का मुखौटा पूरी तरह से उतर चुका है। भ्रष्टाचार के विरूद्ध लड़ाई को दबाने के लिए सदन के अंदर और सदन के बाहर अघोषित आपातकाल लगाया गया है। विपक्षियों की आवाज को ये भय दिखाकर दबाना चाहते हैं। सिन्हा ने कहा कि राज्य की जनता 2024 और 2025 में सरकार को सबक सिखा देगी।

Location: India, Bihar, Patna

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM