खबरे |

खबरे |

प्रशांत किशोर ने तेजस्वी यादव पर कसा तंज, कहा- जो 15 सालों में नौकरी नहीं दे पाए वे...
Published : Jul 13, 2023, 5:14 pm IST
Updated : Jul 13, 2023, 5:14 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

 लोगों में नीतीश कुमार के खिलाफ जबरदस्त गुस्सा, सुरक्षा के बल पर लोगों के गुस्से को नहीं दबाया जा सकता : प्रशांत किशोर 

पटना: तेजस्वी यादव पर हमला करते हुए जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार के वो नेता जो मंच पर खड़े होकर ये दावा करते है कि मैं आपको 10 लाख नौकरियां दे दूंगा, तो वो आपको रोडमैप लगता है, लेकिन सत्ता में आने के बाद वो आपके ऊपर पटना के डाक बंगला चौराहे पर लाठियां चलवा रहा है . इसमें बिहार की जनता की गलती है, जो 15 सालों से सत्ता में होने के बाद आपको एक नौकरी नहीं दे पा रहा है और वो आकर कह रहा है कि मैं आपको 15 लाख नौकरी दे दूंगा, तो उन से ये पूछना चाहिए कि कैसे देंगे? अगर आप दे सकते तो पहले क्यों नहीं दिए?

प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि हम पदयात्रा इसलिए कर रहे हैं ताकि बिहार के लोगों से मिलें और बिहार को समझ सकें और फिर उसके बाद रोडमैप तैयार कर सके। जब तब ये नहीं पता होगा की पंचायत में समस्या क्या है तो उसका समाधान कैसे होगा ?

 लोगों में नीतीश कुमार के खिलाफ जबरदस्त गुस्सा, सुरक्षा के बल पर लोगों के गुस्से को नहीं दबाया जा सकता : प्रशांत किशोर 

प्रशांत किशोर ने कहा कि मैंने बहुत पहले ही कहा था और आप मेरे पुराने बयान भी उठाकर भी सुन सकते हैं कि नीतीश कुमार जी कोई भी पब्लिक कार्यक्रम करेंगे तो उसमें इस तरह की अप्रिय घटना घटित होंगी। साथ ही मैंने नीतीश कुमार को चुनौती भी दी है कि यदि नीतीश कुमार को लगता है कि उन्होंने काम किया है तो किसी भी एक गांव या पंचायत में बिना किसी सुरक्षा के घूमकर दिखा दें। जब जनता में इतनी उदासीनता है, इतना गुस्सा है तो जब आप जमीन पर जाएंगे तो लोग शोर मचाएंगे ही और यदि आप सोचते है कि इनको सुरक्षा के बल पर दबाया जा सकता है तो ये गलतफहमी है। जनता जब नाराज होगी तो कुर्सी चलाएगी ही, कोई झंडा फाड़ेगा, कोई रोड पर लेटेगा। ऐसा केवल एक जिले में नहीं हो रहा है, ये पूरे बिहार में हो रहा है। क्योंकि लोगों में सरकार को लेकर नाराजगी है।

Location: India, Bihar, Patna

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM