खबरे |

खबरे |

पटना: पंजाबी बरादरी ने मनाया 'लोहड़ी' का पर्व
Published : Jan 14, 2023, 12:26 pm IST
Updated : Jan 14, 2023, 12:26 pm IST
SHARE ARTICLE
Patna: Punjabi community celebrated the festival of 'Lohri'
Patna: Punjabi community celebrated the festival of 'Lohri'

लोहड़ी का त्यौहार पंजाबियों का प्रमुख त्यौहार है। इस पर्व को बहुत धूम-धाम से और नाचते गाते मनाया जाता है।

पटना, (राकेश कुमार) : पंजाबी बरादरी द्वारा लाला लाजपत राय मेमोरियल हॉल छज्जुबाग पटना  में लोहड़ी का पर्व हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। पंजाबी बरादरी के अध्यक्ष दिलजीत खन्ना ने लोहड़ी पर्व के शुभकामनायें दी एवं इस पर्व के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि नई फसल के आगमन के उपलक्ष्य में मनाया जाने वाला लोहड़ी पर्व भारत की रंग-बिरंगी संस्कृतिका परिचायक है।

लोहड़ी का त्यौहार पंजाबियों का प्रमुख त्यौहार है। इस पर्व को बहुत धूम-धाम से और नाचते गाते मनाया जाता है। प्रत्येक वर्ष इस त्योहार को मकर संक्रांति से एक दिन पूर्व मनाया जाता है। जब पंजाब में फसल काटी जाती है और नई फसल बोई जाती है इसे किसानो के नया साल भी कहा जाता है और साथ ही लोहड़ी के पर्व मनाने के पीछे बहुत सी ऐतिहासिक और धार्मिक कथाओं को महत्व दिया जाता है।

सभी  ने अग्नि के चारों ओर चक्कर काटते हुए नाचते-गाते हुए आग मे रेवडी, मूंगफली, खील, मक्की के दानों की आहुति दी और रेवडी, खील गज्जक मक्का खाने का आनंद लिया। बाद में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में लोगों ने पूरे जोश एवं उत्साह के साथ आनंद लिया।

इस अवसर पर पंजाबी बरादरी के अध्यक्ष दिलजीत खन्ना, सचिव संजय सलूजा, कोषाध्यक्ष  राजीव चौहान, कोन्वेनर विजय कुमार अरोड़ा, आर. के. कक्कड़, लेडिज विगं अध्यक्ष  अनु गांधी, दिनेश अरोड़ा, पूर्व अध्यक्ष एच. एल. गुलाटी, गुरमीत सिंह, रमन सिन्धी, डा.बी. गुप्ता, लेडिज विंग की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती वीणा गुप्ता, श्रीमती पूनम सलुजा, एस. के. सोनी, बी.पी धवन, सरदार जगजीत सिंह पंजाबी बरादरी एवं लेडिज विंग के अनेको सम्मानित सदस्यगण उपस्थित थे।

Location: India, Bihar, Patna

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM