खबरे |

खबरे |

Money laundering case : ईडी ने जदयू MLC राधाचरण शाह को किया गिरफ्तार
Published : Sep 14, 2023, 10:19 am IST
Updated : Sep 14, 2023, 10:44 am IST
SHARE ARTICLE
 JDU MLC Radha Charan Shah (FILE PHOTO)
JDU MLC Radha Charan Shah (FILE PHOTO)

पिछले पांच महीनों में यह दूसरी बार था, जब ईडी ने शाह की संपत्तियों की तलाशी ली। ई

पटना: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जनता दल (यूनाइटेड) के बिहार विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) राधाचरण शाह को उनके खिलाफ धन शोधन मामले की जांच के तहत बुधवार देर रात आरा (भोजपुर जिला) स्थित उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया।

ईडी के एक अधिकारी ने कहा कि जदयू एमएलसी शाह को केंद्रीय जांच एजेंसी के अधिकारियों द्वारा बुधवार को आरा में उनके परिसर में दिनभर चले तलाशी अभियान के बाद गिरफ्तार किया गया। शाह को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया गया है।

पिछले पांच महीनों में यह दूसरी बार था, जब ईडी ने शाह की संपत्तियों की तलाशी ली। ईडी ने छह मई को एमएलसी और उनके सहयोगियों से जुड़े परिसरों की भी तलाशी ली थी। अन्य व्यवसायों के अलावा, शाह आरा में होटल और रिसॉर्ट और एक निजी स्कूल के मालिक हैं, जिनकी भी तलाशी ली गई थी।

ईडी ने 28 अगस्त को शाह और उनके बेटे को समन जारी कर 15 दिनों के भीतर पटना में एजेंसी के बिहार कार्यालय में पेश होने को कहा था। बाद में दोनों से ईडी ने पूछताछ की। आयकर विभाग ने इस साल सात फरवरी को कथित कर चोरी मामले में एमएलसी शाह और उनके सहयोगियों से जुड़े परिसरों पर छापेमारी की थी

Location: India, Bihar, Patna

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM