खबरे |

खबरे |

शिवसेना बिहार के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए गए आशुतोष झा
Published : Jun 16, 2023, 5:49 pm IST
Updated : Jun 16, 2023, 5:49 pm IST
SHARE ARTICLE
Ashutosh Jha appointed Shiv Sena state president of Bihar
Ashutosh Jha appointed Shiv Sena state president of Bihar

शिवसेना ने बिहार में आशुतोष झा को प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेवारी सौंपी है।

पटना : बाला साहब ठाकरे द्वारा 19 जून 1966 को स्थापित शिवसेना ने आज बिहार प्रदेश में अपना प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त कर दिया है। शिवसेना ने बिहार में आशुतोष झा को प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेवारी सौंपी है। इसके बाद आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में आशुतोष झा ने साफ-साफ कह दिया कि उनकी पहली प्राथमिकता बिहार में शिवसेना के संगठन को गांव-गांव तक विस्तार करना है। उन्होंने विस्तार से बताया की सबसे पहले वो प्रदेश स्तर पर समाज के सभी वर्गों को लेकर एक मजबूत नई प्रदेश कार्यकारिणी का गठन करेंगे। इसकी घोषणा बहुत जल्द कर दी जाएगी। इसके साथ-साथ बिहार के सभी 38 जिलों में मजबूत शिवसैनिकों को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी जाएगी। इसमें पूर्व के लोग जो अच्छा काम कर रहें थे, उनकों भी पार्टी ध्यान में रखेगी। इसके साथ हीं पार्टी बिहार के 40 लोकसभा क्षेत्रों में लोकसभा प्रभारी की नियुक्ति करेगी।

 झा ने आगे बताया कि शिवसेना भारत की 56 साल पुरानी पार्टी है और इसके संस्थापक हिन्दुहृदयसम्राट आदरणीय बाला साहब ठाकरे जी के हिंदुत्व की विचारधारा से कोई समझौता नहीं करेगी। हम हिंदुओं के हितों की रक्षा के लिए किसी सदैव तत्पर हैं।

इस अवसर पर शिवसेना प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष कमलेश कुमार, प्रदेश महासचिव मुकेश कुमार महतो, प्रदेश संयुक्त सचिव मुकेश कुमार सिंह, युवा प्रकोष्ट (युवा सेना) के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप कुमार (डी. के. पाल), क्रीड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कुंदन सिंह यादव आदि मौजूद रहे।

Location: India, Bihar, Patna

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM