खबरे |

खबरे |

एमवे इंडिया, न्यूट्रीलाइट द्वारा पॉवर्ड, आपके लिए लेकर आया है #PlusLife
Published : Oct 16, 2023, 5:42 pm IST
Updated : Oct 16, 2023, 5:42 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

न्यूट्रीलाइट डेली प्लस में गोटूकोला नामक एक प्रमुख घटक भी शामिल है, जो तनाव को कम करने वाले अपने विशिष्ट गुणों के लिए जाना जाता है।

पटना, 16 अक्टूबर 2023: एक स्वस्थ राष्ट्र को बढ़ावा देने के अपने प्रयासों की दिशा में अनुसंधान और नवप्रवर्तन में अपनी शक्ति को मजबूत करते हुए देश की अग्रणी एफएमसीजी डायरेक्ट सेलिंग कंपनियों में से एक एमवे इंडिया ने हाल ही में एक नए मल्टीविटामिन और मल्टीमिनरल हेल्थ सप्लीमेंट हैस्टटैग प्लसलाइफ के तहत न्यूट्रीलाइट डेली प्लस को लॉन्च किया। यह क्रांतिकारी फॉर्मूलेशन 24 आवश्यक विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर है तथा प्लांट कंसंट्रेट्स की मात्रा इसमें दुगनी है’। न्यूट्रीलाइट डेली प्लस एमवे पोर्टफोलियो का पहला उत्पाद है, जिसमें डुअल लेयर डुअल रिलीज फॉर्मूलेशन का नया आविष्कार समाहित है। आज उन उपभोक्ताओं के बीच समग्र कल्याण की भावना बढ़ रही है, जो शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत हैं। न्यूट्रीलाइट डेली प्लस में गोटूकोला नामक एक प्रमुख घटक भी शामिल है, जो तनाव को कम करने वाले अपने विशिष्ट गुणों के लिए जाना जाता है।

एमवे इंडिया के सीएमओ अजय खन्ना ने कहा, मिंटेल के एक सर्वेक्षण के अनुसार लगभग 75 प्रतिशत भारतीयों का मानना है कि नियमित रूप से विटामिन्स, मिनरल्स और सप्लीमेंट्स का सेवन करने से उन्हें समग्र स्वास्थ्य तथा कल्याण  प्राप्त करने में मदद मिलती है। 74 प्रतिशत भारतीय रोजमर्रा की व्यस्त जीवनशैली, काम के दबाव और सीमित शारीरिक गतिविधि के कारण तनाव  से पीड़ित हैं। इसलिए पोषण की शक्ति के साथ तनाव प्रबंधन को लेकर अतिरिक्त मदद एक बड़ा प्लस प्वाइंट है! स्वास्थ्य और कल्याण के क्षेत्र में अग्रणी होने के नाते हम अपने प्रमुख ब्रांड न्यूट्रीलाइट के माध्यम से लोगों को उनके स्वास्थ्य और कल्याण के लक्ष्यों को प्राप्त करने में मदद करने के लिए आवश्यकता-आधारित सिफारिशें प्रदान करने का लगातार प्रयास करते रहे हैं, जो दुनिया का नंबर 1 बिकने वाला विटामिन और डाइटरी सप्लीमेंट ब्रांड  है, तथा जो प्रकृति और विज्ञान की सर्वाेत्तम खूबियों को एक साथ लाता है।

उन्होंने आगे कहा, हमें न्यूट्रीलाइट डेली प्लस पेश करते हुए बेहद गर्व महसूस हो रहा है, जो एक क्रांतिकारी नया मल्टीविटामिन और मल्टीमिनरल हेल्थ सप्लीमेंट है, जिसमें प्लांट कंसंट्रेट्स’ और गोटुकोला की खूबियां हैं, जो मानसिक स्वास्थ्य को मजबूती प्रदान करने और तनाव प्रबंधन के लिए पारंपरिक एवं आयुर्वेदिक चिकित्सा में उपयोग का लंबा इतिहास रखने वाला एक प्रमुख घटक है। इसके अतिरिक्त हमने पहली बार तत्काल और विस्तारित रिलीज के संयोजन के साथ डुअल लेयर डुअल रिलीज फॉर्मूलेशन पेश किया है, जो अवशोषण की स्थिति को अधिकतम करता है और बेहतर लाभ प्रदान करता है।

उल्लेखनीय है कि न्यूट्रीलाइट डेली प्लस ने पूरे गर्व से एनएसएफ सर्टिफिकेशन प्राप्त करने वाले भारत के पहले न्यूट्रीलाइट उत्पाद के रूप में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है, जो कि उत्पाद सुरक्षा और गुणवत्ता का प्रमाण है। यह उपलब्धि इस उत्पाद की विश्वसनीयता को और अधिक बढ़ा देती है और बेहतर कल्याण के लिए शीर्ष पायदान पर काबिज भरोसेमंद समाधान पेश करने की एमवे इंडिया की प्रतिबद्धता पर जोर देती है।

लोगों को बेहतर, स्वस्थ जीवन जीने में मदद करने के लिए समर्पित एमवे इंडिया स्वास्थ्य और कल्याण क्षेत्र में अपनी उपस्थिति निरंतर मजबूत कर रहा है। इस उद्देश्य के लिए कंपनी लगातार अपने उत्पादों में नवप्रवर्तन कर रही है और दुनिया के नंबर 1 बिकने वाले विटामिन्स और डाइटरी सप्लीमेंट ब्रांड न्यूट्रीलाइट के तहत अद्वितीय सीड-टू-सप्लीमेंट उत्पाद विकसित कर रही है । सभी न्यूट्रीलाइट उत्पाद एमवे की वैज्ञानिक अनुसंधान की मजबूत विरासत द्वारा समर्थित हैं, जो उन्हें किसी के भी स्वास्थ्य को अच्छा बनाए रखने का एक प्रभावी तरीका बनाता है। न्यूट्रीलाइट डेली प्लस 30 टैबलेट्स और 120 टैबलेट्स के पैक में उपलब्ध है, जिनकी कीमत क्रमशः 849 रुपए और 2796 रुपए है। ये पूरे भारत में एमवे डायरेक्ट सेलिंग पार्टनर्स के माध्यम से विशेष रूप से बिक्री के लिए उपलब्ध हैं।

Location: India, Bihar, Patna

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM