खबरे |

खबरे |

Patna News: दरभंगा के बिरौल पहुंचे राजद नेता, मुकेश साहनी से मुलाकात कर संवेदना
Published : Jul 17, 2024, 5:30 pm IST
Updated : Jul 17, 2024, 5:30 pm IST
SHARE ARTICLE
RJD leader reached Biraul in Darbhanga news in hindi
RJD leader reached Biraul in Darbhanga news in hindi

इस अवसर पर पूर्व विधायक जफर आलम, राजद के दरभंगा जिला अध्यक्ष उदय शंकर यादव सहित अन्य नेता भी उपस्थित थे।

Patna News In Hindi: पटना, बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रवक्ता एजाज अहमद ने बताया कि राजद नेतृत्व के निर्देशानुसार आज राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उदय नारायण चौधरी, राष्ट्रीय महासचिव बिनु यादव, प्रदेश प्रधान महासचिव रणविजय साहू एवं प्रदेश महासचिव फैयाज आलम कमाल सहित राजद के अन्य नेताओं ने आज पटना से चलकर दरभंगा जिला के सुपौल बिरौल गांव पहुंच कर भी आईपी पार्टी के सुप्रीमो एवं पूर्व मंत्री मुकेश साहनी से उनके पैतृक आवास पर मुलाकात कर पार्टी नेताओं ने उनके साथ हमदर्दी का इजहार किया और पार्टी की ओर से गहरी शोक संवदेना प्रकट की। इस अवसर पर पूर्व विधायक जफर आलम, राजद के दरभंगा जिला अध्यक्ष उदय शंकर यादव सहित अन्य नेता भी उपस्थित थे।

इस संबंध में नेताओं ने बताया कि जिस तरह से मुकेश साहनी के पिता तन साहनी की निर्मम हत्या की गई और लोगों ने जो बातें बताई , उसे सुनकर ही रूह कांप जाती है कि किस निर्दयता के साथ इस तरह का जधन्य अपराध किया गया, ये सिर्फ मुकेश सहनी के लिए ही नहीं, राज्य के लोगों के लिए भी बेहद दुखदायी है।

..

‌‌नेताओं ने सरकार से जल्द से जल्द दोषियों की गिरफ्तारी तथा इस मामले की स्पीडी ट्रायल चलाकर सख्त से सख्त सजा दिये जाने की मांग की है जो ऐसे अपराध करने वाले अपराधियों के लिए एक नर के रूप में सामने आए।

इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रवक्ता एजाज अहमद ने बताया कि राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद, पूर्व मुख्यमंत्री मती राबड़ी देवी ,नेता प्रतिपक्ष  तेजस्वी प्रसाद यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह  सहित पुरा राजद परिवार इस दुख की घड़ी में मुकेश साहनी  के साथ पूरे मजबूती के साथ खड़ा है और पूरा राजद परिवार ग़मजदा है। इस दुख को सहने की ईश्वर मुकेश साहनी सहित पूरे परिवार को सहनशक्ति प्रदान करे।

(For More News Apart from Anant-Radhika Jamnagar After Marriage news in hindi, Stay Tuned To Rozana Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM