खबरे |

खबरे |

जंगलराज से गुंडाराज में बदला बिहार: विजय कुमार सिन्हा
Published : Aug 18, 2023, 5:10 pm IST
Updated : Aug 18, 2023, 5:10 pm IST
SHARE ARTICLE
Vijay Kumar Sinha (File photo)
Vijay Kumar Sinha (File photo)

 सिन्हा ने कहा कि 1 वर्ष पूर्व महागठबंधन की सरकार बनी थी और उस समय से अपराधी को पुलिस का भय खत्म हो गया है।

पटना: भाजपा विधानमंडल दल के नेता  विजय कुमार सिन्हा ने समस्तीपुर में दारोगा और अररिया में पत्रकार की हत्या पर आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा है कि राज्य सरकार ने अपराधियों के सामने घुटना टेक दिया है।  सिन्हा ने कहा कि अब पुलिस वालों का अपराधियों के द्वारा हत्या ने सिद्ध कर दिया है कि बिहार तेजी में जंगल राज से गुण्डाराज में वदल रहा है।अपराधी बुलंद हौसले से काम कर रहे हैं और पत्रकार की भी हत्या कर रहे हैं।17 अगस्त को दिल्ली से पटना आने पर हवाई अड्डा पर मुख्यमंत्री ने कहा था कि देख लीजिए, राज्य में अपराध कितना कम है।

 सिन्हा ने कहा कि 1 वर्ष पूर्व महागठबंधन की सरकार बनी थी और उस समय से अपराधी को पुलिस का भय खत्म हो गया है। ये शासन के संरक्षण में अपराध की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।इनकी सरकार वनने के वाद से अभी तक 5000 से अधिक लोगों को गोली मारी गयी है।हत्या, लूट, अपहरण, बलात्कार, बैंक डकैती, साइबर क्राइम की घटनाओं में असीमित बढ़ोतरी हुई है।

 सिन्हा ने कहा कि राज्य में अपराध के सभी द्वार खुल गए हैं।गौ तस्करी एवम गौ हत्या का बिहार अब चारागाह बन गया है।नालंदा, समस्तीपुर, वेगुसराय सहित राज्य के कई जिलों में गौ तस्करों को सामाजिक कार्यकर्ताओं के द्वारा पकड़ा गया।ये तस्कर पुलिस पर भी गोली चलाने से वाज नहीं आते हैं।राज्य के अन्दर इनकी बेरोकटोक तस्करी जारी है।सीमा पार कर ये इसे बंगलादेशीयों के हाथों बेचते हैं।

 सिन्हा ने कहा कि अपराधियों के कारण राज्य की जनता भयभीत औऱ परेशान है।खुली छूट के कारण अपराधी किसी भी समय घटनाओं को अंजाम देते है।उनका मनोबल बढ़ा हुआ है क्योंकि सरकार इन अपराधों का संज्ञान नहीं लेती है।भाजपा राज्य की जनता के साथ खड़ी है और मौका मिलने पर अपराधियों को कानून के शिकंजे तक पहुंचाएगी।

Location: India, Bihar, Patna

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM