खबरे |

खबरे |

बिहार : 10 लाख का इनामी माओवादी कमांडर गिरफ्तार, एके-56 राइफल बरामद
Published : Dec 18, 2022, 11:53 am IST
Updated : Dec 18, 2022, 11:53 am IST
SHARE ARTICLE
Bihar: Maoist commander with Rs 10 lakh reward arrested, AK-56 rifle recovered
Bihar: Maoist commander with Rs 10 lakh reward arrested, AK-56 rifle recovered

अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने गिरफ्तार माओवादियों के कब्जे से एक एके-56 राइफल, 97 कारतूस और अन्य सामान बरामद किया है।

गया (बिहार) : पुलिस ने 10 लाख रुपये के इनामी माओवादी कमांडर और उसके सहयोगी को गया जिले से शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

गिरफ्तार नक्सलियों की पहचान अभिजीत उर्फ बनवारी (जोनल कमांडर) और कुंदन के रूप में हुई है।

अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने गिरफ्तार माओवादियों के कब्जे से एक एके-56 राइफल, 97 कारतूस और अन्य सामान बरामद किया है। गया की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरप्रीत कौर ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने अभिजीत सहित दोनों माओवादियों को शनिवार को गया के नंदई थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। झारखंड सरकार ने अभिजीत की गिरफ्तारी के लिए 10 लाख रुपये के इनाम की घोषणा की थी जबकि बिहार सरकार ने 50,000 रुपये का इनाम घोषित किया था।’’

झारखंड और बिहार पुलिस को 61 से ज्यादा मामलों में अभिजीत की तलाश थी।

Location: India, Bihar, Patna

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM