खबरे |

खबरे |

Patna News: बेगूसराय देशभक्तों की धरती, 2024 में 2019 से भी प्रचंड होगी जीत : सम्राट चौधरी
Published : Apr 19, 2024, 7:40 pm IST
Updated : Apr 19, 2024, 7:40 pm IST
SHARE ARTICLE
Begusarai is the land of patriots victory in 2024 news in hindi
Begusarai is the land of patriots victory in 2024 news in hindi

उन्होंने कहा कि आज देश आगे बढ़ रहा है। देश का सम्मान दुनिया में बढ़ रहा है।

Patna News: पटना, 19 अप्रैल, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह बिहार के उप मुख्यमंत्री आज बेगूसराय लोकसभा क्षेत्र से एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी श्री गिरिराज सिंह के नामांकन समारोह सह आशीर्वाद जनसभा में भाग लेने बेगूसराय पहुँचें।

चौधरी ने आये लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि बेगूसराय की धरती देशभक्तों की धरती है और यहां से 2024 में 2019 से भी एनडीए की प्रचंड जीत होगी। उन्होंने लोगों में उत्साह भरते हुए कहा कि नामांकन समारोह सह आशीर्वाद जनसभा में उमड़ा जनसैलाब ऐतिहासिक विजय पर मुहर है।

उन्होंने साफ तौर पर कहा कि तपती गर्मी में भी आमजन का फिर एक बार मोदी सरकार के लिए उत्साह-उमंग देखने योग्य है। उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री मोदी जी देश को और बिहार को श्रेष्ठ बनाने के लिए संकल्पित हैं। उन्होंने कहा कि 2047 तक भारत को विकसित देश बनाने की ओर चल पड़े हैं।

उन्होंने राजद पर निशाना साधते हुए कहा कि राजद के अध्यक्ष सावन में मटन बनाकर कांग्रेस के नेता राहुल गांधी को खिला रहे थे। उनके पुत्र उनसे आगे निकलते हुए हेलीकॉप्टर में मछली खाते हुए वीडियो शेयर कर रहे है, वह भी नवरात्रि में। उन्होंने साफ तौर पर चेतावनी देते हुए कहा कि आप कुछ भी खाएं लेकिन तुष्टिकरण के लिए सनातनियों का अपमान बंद करना होगा ।

उप मुख्यमंत्री श्री चौधरी ने कहा कि एनडीए जब भी सरकार में रही है, तब ही आरक्षण बढ़ाया गया। प्रधानमंत्री ने सभी की चिंता की। आज तक सामान्य गरीब परिवारों की चिंता किसी ने नहीं की, लेकिन प्रधानमन्त्री ने सवर्ण गरीबों को भी आरक्षण दिया। उन्होंने कहा कि राजद अध्यक्ष के लिए उनका परिवार ही आरक्षण है। उनकी चिंता अपनी टूरिस्ट बेटी को सांसद बनाने की है।

उन्होंने कहा कि आज देश आगे बढ़ रहा है। देश का सम्मान दुनिया में बढ़ रहा है। इस अवसर पर लोजपा (रा) के प्रमुख श्री चिराग पासवान जी एवं एनडीए के सभी वरिष्ठ नेतागण और कार्यकर्तागण मौजूद रहें।

(For more news apart from Begusarai is the land of patriots victory in 2024 news in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman hindi) 

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

ਬਠਿੰਡਾ ਦੇ 2 ਸਕੇ ਭਰਾਵਾਂ ਨੇ ਛੋਟੀ ਉਮਰ \'ਚ ਬਣਾ ਦਿੱਤੇ World Records,12 ਸਾਲਾ ਮਨਨ ਨੇ 8 ਮਿੰਟ 8 ਸਕਿੰਟ \'ਚ....

26 Jul 2024 4:20 PM

ਸੋਨੇ ਦੇ ਗਹਿਣੇ ਖਰੀਦਣ ਦਾ ਹੁਣ ਸਹੀ ਸਮਾਂ ! ਸੋਨੇ-ਚਾਂਦੀ ਦੀਆਂ ਕੀਮਤਾਂ \'ਚ ਲਗਾਤਾਰ ਤੀਜੇ ਦਿਨ ਆਈ ਕਮੀ

26 Jul 2024 4:04 PM

ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਗੱਬਰੂ Manminder ਅਤੇ Scotland ਦੀ ਗੋਰੀ Abbey ਨੇ ਪਹਿਲਾਂ Youtube \'ਤੇ ਜਿੱਤਿਆ ਪੰਜਾਬੀਆਂ ਦਾ ਦਿਲ....

24 Jul 2024 5:43 PM

\"ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ Ignore ਕਰਕੇ ਸਾਡੇ ਲੋਕਾਂ ਨਾਲ ਦੁਸ਼ਮਣੀ ਕੱਢੀ ਗਈ\"

24 Jul 2024 5:39 PM

ਕੈਨੇਡਾ ਤੋਂ ਵਾਪਸ ਆਉਣਗੇ ਪੰਜਾਬੀ! ਬੇਰੁਜ਼ਗਾਰੀ ਨਾਲ ਮਚੀ ਹਾਹਾਕਾਰ, ਭਾਰਤੀਆਂ \'ਤੇ ਕਿੰਨਾਂ ਅਸਰ ਦੇਖੋ ਰਿਪੋਰਟ

24 Jul 2024 5:35 PM

ਬਠਿੰਡਾ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਕੇਂਦਰੀ ਬਜਟ ’ਤੇ ਜਤਾਈ ਨਿਰਾਸ਼ਾ.. ਕਹਿੰਦੇ “ਸ਼ੋਸ਼ੇਬਾਜ਼ੀ ਹੈ ਕੇਂਦਰੀ ਬਜਟ”, ਸੋਨਾ-ਚਾਂਦੀ ਦੀ ਥਾਂ..

24 Jul 2024 5:32 PM