खबरे |

खबरे |

बिहार : रविशंकर प्रसाद ने एंबुलेंस के ठेके को लेकर नीतीश सरकार पर साधा निशाना
Published : Jun 20, 2023, 5:37 pm IST
Updated : Jun 20, 2023, 5:37 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

यह राज्य के लोगों के खिलाफ अपराध के समान है।’’-रविशंकर प्रसाद

पटना : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने बिहार में सत्तारूढ़ जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के एक सांसद के कथित करीबी रिश्तेदार की कंपनी को एंबुलेंस का ठेका दिए जाने को लेकर मंगलवार को नीतीश कुमार सरकार की आलोचना की। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने एक अखबार की खबर का हवाला दिया, जिसमें दावा किया गया है कि राज्य की ‘‘गर्भवती महिलाओं और शिशुओं के अलावा गंभीर रूप से बीमार लोगों के वास्ते मुफ्त एम्बुलेंस सेवा" के लिए 1,600 करोड़ रुपये का अनुबंध, सांसद चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी के बेटे के स्वामित्व वाली कंपनी को दिया गया था।’’

प्रसाद ने आरोप लगाया, ‘‘खबर के अनुसार, ऐसा प्रतीत होता है कि सरकार ने सत्तारूढ़ दल के सांसद को लाभ पहुंचाने के लिए नियम-कायदों को नजरअंदाज करते हुए कंपनी को ठेका दिया। यह राज्य के लोगों के खिलाफ अपराध के समान है।’’

हालांकि, चंद्रवंशी ने आरोपों को खारिज करते हुए जोर देकर कहा, ‘‘मेरा कंपनी से कोई लेना-देना नहीं है। हालांकि, यह सच है कि मेरे परिवार के सदस्य उस कंपनी को चलाते हैं। भाजपा किसी राजनीतिक हस्ती के परिवार के सदस्यों के व्यवसाय करने के खिलाफ मामला नहीं बना सकती है।’’ सांसद ने दावा किया, ‘‘कई भाजपा नेताओं के परिवार के सदस्य विभिन्न व्यवसायों में शामिल हैं। इसके अलावा, जब उक्त पार्टी राज्य में सत्ता साझा कर रही थी तब भी पहली बार उक्त कंपनी को ठेका दिया गया था।’’.

Location: India, Bihar, Patna

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM