खबरे |

खबरे |

शराबबंदी पर झूठ और भ्रम का व्यापार बंद करे भाजपा: उमेश सिंह कुशवाहा
Published : Dec 23, 2022, 6:14 pm IST
Updated : Dec 23, 2022, 6:14 pm IST
SHARE ARTICLE
BJP should stop the business of lies and confusion on prohibition: Umesh Singh Kushwaha
BJP should stop the business of lies and confusion on prohibition: Umesh Singh Kushwaha

कुशवाहा ने कहा कि NCRB के आंकड़े के मुताबिक जहरीली शराब से बिहार से अधिक मौतें कर्नाटक, MP, UP, गुजरात और हरियाणा जैसे राज्यों में हुईं, लेकिन BJP...

पटना :  बिहार प्रदेश जदयू अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि भाजपा राज्य और देश की जनता को भरमाने के अलावा कोई काम नहीं कर रही। अभी हाल-हाल तक उसने बिहार की जनता को नगर निकाय चुनाव के संदर्भ में अतिपिछड़ा आरक्षण को लेकर भरमाया और अब जहरीली शराब मामले में आमलोगों को बरगलाने में लग गई है। समाजहित में लिए गए शराबबंदी के ऐतिहासिक फैसले को अपनी राजनीति साधने के लिए गलत ठहराना उसकी ओछी मानसिकता का परिचायक है। भाजपा तो यह तक भूल गई कि इसी शराबबंदी के समर्थन में बनी मानव-श्रृंखला में उसके तमाम नेता और कार्यकर्ता हाथ में हाथ डालकर खड़े हुए थे। 

उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि एनसीआरबी के आंकड़े के मुताबिक जहरीली शराब पीने से बिहार से अधिक मौतें कर्नाटक, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, गुजरात और हरियाणा जैसे राज्यों में हुईं हैं, लेकिन इन राज्यों में भाजपा खामोश है। आखिर क्यों? बिहार में उसके हाथों से सत्ता क्या छिनी, उसके तमाम नेता अपने आकाओं को खुश करने के लिए बस मुद्दों के जुगाड़ और अनर्गल बयानबाजी में लग गए हैं। 

 कुशवाहा ने कहा कि शराबबंदी पर झूठ और भ्रम का व्यापार बंद कर भाजपा बताए कि केन्द्र में बैठी उसकी सरकार कमरतोड़ महंगाई और भयावह बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर क्या कर रही है? हर साल दो करोड़ के हिसाब से आठ सालों में सोलह करोड़ रोजगार देने के उसके वादे का क्या हुआ? अपने चहते उद्योगपतियों को खुश करने के अलावा भी क्या कोई एजेंडा है उसके पास? सच तो यह है कि भाजपाइयों से आप कोई भी सवाल करें, वे उसका जवाब बस ‘हिन्दू-मुस्लिम’ में देंगे। लेकिन वे शायद यह भूल गए हैं कि काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती। जुमलों की इस सरकार का हिसाब देश की जनता 2024 में जरूर करेगी।

Location: India, Bihar, Patna

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM