खबरे |

खबरे |

Patna News: राज्य के जेलों में बंदियों एवं जेल कर्मियों को खिलाई जा रही है फ़ाइलेरिया की दवा
Published : Aug 25, 2024, 3:24 pm IST
Updated : Aug 25, 2024, 3:24 pm IST
SHARE ARTICLE
Filariasis medicine is being given to prisoners and jail staff in the jails of the state news in hindi
Filariasis medicine is being given to prisoners and jail staff in the jails of the state news in hindi

जो समुदाय दवा खाने से वंचित रह जाते थे, वहां भी जाकर फ़ाइलेरिया की दवा खिलाई जाएगी।

Patna News In Hindi: पटना, राज्य में संचालित एमडीए कार्यक्रम में राज्य के विभिन्न कारागृह में बंदियों एवं जेल कर्मियों को फ़ाइलेरिया की दवा खिलाई जा रही है। इस बाबत संयुक्त सचिव सह निदेशक, गृह विभाग ( कारा ), रजनीश कुमार सिंह द्वारा पहले ही पत्र जारी कर केंद्रीय कारा/ मंडल कारा/ महिला मंडल कारा/ उपकार/ मुक्त कारा के अधीक्षक को आवश्यक निर्देश दिए जा चुके हैं।

जारी पत्र में बताया गया है कि सर्वजन दवा सेवन के सफल क्रियान्वयन के लिए स्वास्थ्य विभाग के जो अधिकारी / कर्मचारी आपके काराओं में आयेंगे उन्हें इस कार्यक्रम को सफल बनाने में पूर्णतः सहयोग किया जाये। जेल कर्मियों एवं बंदियों को दवा खिलाने में स्वास्थ्य विभाग को पिरामल स्वास्थ्य की टीम द्वारा सहयोग किया जा रहा है। राज्य के सभी 59 कारागृह में फ़ाइलेरिया की दवा खिलाने की योजना है।

पिरामल स्वास्थ्य के राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी, फ़ाइलेरिया बासब रूज ने बताया कि कारागृह के साथ सभी सरकारी कार्यालयों एवं जहां वैश्यालय हैं, जो समुदाय दवा खाने से वंचित रह जाते थे, वहां भी जाकर फ़ाइलेरिया की दवा खिलाई जाएगी।

उन्होंने बताया कि हर स्तर पर प्रयास किया जा रहा है कि अधिक से अधिक संख्या में लोगों को दवा का सेवन कराया जाए जिससे 2027 तक फ़ाइलेरिया उन्मूलन का लक्ष्य प्राप्त किया जा सके। विदित हो कि जून 2024 के आंकड़ों के अनुसार राज्य में इस समय लिम्फेडेमा के लगभग 1,60,168 एवं हाइड्रोसील के 22,270 केस चिन्हित किये गए हैं।

(For more news apart from Filariasis medicine is being given to prisoners and jail staff in the jails of the state news in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman)

Location: India, Bihar, Patna

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM