खबरे |

खबरे |

एनसीपी के प्रदेश अध्यक्ष राणा ने पार्टी कार्यालय में गणतंत्र दिवस के अवसर पर किया ध्वजारोहण
Published : Jan 26, 2023, 6:23 pm IST
Updated : Jan 26, 2023, 6:23 pm IST
SHARE ARTICLE
NCP state president Rana hoisted the flag on the occasion of Republic Day at the party office
NCP state president Rana hoisted the flag on the occasion of Republic Day at the party office

झंडोत्तोलन कार्यक्रम के बाद अपने संबोधन में राणा ने कहा कि आज हमलोग 74 वां गणतंत्र दिवस के अवसर पर देश आज़ादी के महानायकों को याद करने ....

Patna: बिहार प्रदेश राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी कार्यालय में 74 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री राणा रणवीर सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर गणतंत्र दिवस समारोह का आगाज़ किया। इस अवसर पर पार्टी के अनेक प्रदेश पदाधिकारी एवं पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे। झंडोत्तोलन कार्यक्रम के बाद अपने संबोधन में राणा ने कहा कि आज हमलोग 74 वां गणतंत्र दिवस के अवसर पर देश आज़ादी के महानायकों को याद करने तथा उनके संघर्षों को याद किया जाना चाहिए ताकि आने वाले नई पीढ़ी को गणतंत्र दिवस एवं स्वतंत्रता दिवस का महत्व समझ में आती रहे।

 राणा ने आगे कहा कि हमारे देश के महापुरुषों ने अपनी कुर्बानी देकर हमें एक नहीं कई अनमोल तोहफा दिया आज उन्हीं लोगों की कुर्वानी एवं दिलेरी के कारण हमलोग आज़ाद भारत में साँसे ले पा रहे हैं। पार्टी के प्रदेश महासचिव प्रो0 सतीश कुमार ने अपने सम्बोधन में कहा की बाबा साहेब के द्वारा हम भारतीयों को समान रूप से देश में जीने एवं अनेकों समान अधिकार दिए जिसके बल पर आज देश एक जुट है लेकिन एक बात और है की इधर कुछ वर्षों में देश में अमीरों और गरीबों के बीच बहुत बड़ा फासला है जहाँ एक तरफ़ विश्व के सबसे धनी व्यक्ति हमारे देश के हैं वहीं 80 करोड़ गरीब जनता 5 किलो राशन के लिए कतार में खड़ी रहती है जो दुर्भाग्यपूर्ण है।

पार्टी के प्रदेश महासचिव सुनील सिंह ने कहा की आज देश में कुछ राजनीतिक दल सदियों से चली आ रही भाईचारे को खंडित करना चाहते हैं लेकिन देश की जनता उनके मंसूबे को कभी भी कामयाब नहीं होने देगी। पार्टी के बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि वक्त आ गया है देश में एकता एवं अखंडता के लिए जनजागरण चलाने की ताकि देश की आज़ादी के लिए शहीद हुए लोगों को हम सच्ची श्रद्धांजलि दे सकें। महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष इन्दु सिंह ने कहा की  देश में आज 74 वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा लेकिन आज भी अपने देश में महिलाएं सुरक्षित नहीं है जो दुर्भाग्यपूर्ण है।

कला संस्कृति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सुभाष चंद्रा ने कहा की वक़्त आ गया है आज गणतंत्र दिवस पर शपथ लेने की कि देश के संविधान से छेड़छाड़ करने वाले लोगों को मुंहतोड़ जवाब दिया जाय ताकि कोई भी हमारे संविधान के साथ खिलवाड़ नहीं कर सके।पार्टी के प्रदेश सचिव डॉ एम भारती ने कहा कुछ लोग राष्ट्रवाद के नाम पर देश में जाति धर्म की राजनीति करने के लिए संविधान से छेड़छाड़ करने का प्रयास किया है जिससे देश कमजोर होगा लेकिन हम असली राष्ट्रवादी लोग ऐसे लोगों को सबक सिखाने के लिए तैयार हैं।

झंडोत्तोलन कार्यक्रम में पार्टी के अनेक साथियों ने भाग लिया जिसमें प्रमुख हैं - अरविंद कुमार सिंह अधिवक्ता, सुनील कुमार सिंह, प्रो0 सतीश कुमार, इन्दु सिंह,सुभाष चंद्रा,सतीश कुमार झा,धुपेन्द्र सिंह,डॉ एम भारती,रामजनम प्रसाद,हरिमोहन विश्वास,यादव,प्रियंका सिंह,राकेश कुमार,सरिता सिंह, राज सिंह, कलीम अहमद,राणा संतोष कमल विजय उपाध्याय,शम्भू साह,अमित कुमार,अचल यादव,अरुण कुमार,आदि।

Location: India, Bihar, Patna

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM