खबरे |

खबरे |

2024 तक बिहार भाजपा में सिर्फ गिनती के लोग ही बच जाएंगे: उमेश सिंह कुशवाहा
Published : Jul 28, 2023, 3:11 pm IST
Updated : Jul 28, 2023, 3:11 pm IST
SHARE ARTICLE
Umesh Singh Kushwaha
Umesh Singh Kushwaha

मणिपुर में महिलाओं के साथ हुए बर्बर घटना पर धृतराष्ट्र की भांति देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की खामोशी और उनके सरकार की निष्क्रियता है।

पटना : जद(यू.) के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने भाजपा में हुए फूट पर चुटकी लेते हुए कहा कि भाजपा में भागमभाग का यह सिलसिला अभी तो बस शुरू हुआ है, यह खेल अभी आगे लंबा चलने वाला है। उन्होंने दावा करते हुए यह भी कहा कि जिस तरह की राजनीतिक परिस्थितियां बन रही है उससे लगता है कि 2024 लोकसभा चुनाव तक बिहार भाजपा संगठन में सिर्फ गिनती के लोग ही बच जाएंगे। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हम भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता विनोद शर्मा जी के हौसले को सलाम करते हैं जो उन्होंने स्वार्थ और सत्ता की राजनीति को त्यागकर सत्य और नारी सम्मान के पक्ष में अपनी आवाज बुलंद करने का साहसिक निर्णय लिया है। इतना नैतिक बल गिनेचुने व्यक्ति में ही होता है। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में भाजपा के कई ऐसे नेता हैं जो अपनी पार्टी में घुटन महसूस कर रहे हैं और इस घुटन की सबसे मुख्य वजह मणिपुर में महिलाओं के साथ हुए बर्बर घटना पर धृतराष्ट्र की भांति देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की खामोशी और उनके सरकार की निष्क्रियता है।

 कुशवाहा ने तंज कसते हुए कहा कि मणिपुर की घटना के बाद भाजपा के नेता और क्षेत्र में सक्रिय रहने वाले कार्यकर्ता समाज में अपने चेहरे को ढककर घूम रहे हैं। सत्ता में बैठे भाजपा शीर्ष नेतृत्व के गलत कारनामों की वजह से स्थानीय कार्यकर्ताओं को हर जगह लज्जित और अपमानित होना पड़ रहा है। ऐसी शर्मनाक स्थिति में शायद ही कोई स्वाभिमानी व्यक्ति थोड़े समय के लिए भी भाजपा के छत्रछाया में रहना स्वीकार करेगा। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि देश की महिलाओं का श्राप भाजपा के पतन का मुख्य कारण बनने वाला है। 2024 लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन बनाम महिला विरोधी ठगबंधन की लड़ाई है। जो भी राजनीतिक दल या व्यक्ति इंडिया की विचारधारा से प्रेरित और महिला सम्मान के प्रति संवेदनशील है, वह ‘इंडिया’ के साथ मिलकर भाजपा मुक्त भारत बनाने के महाअभियान में अपनी अहम भूमिका निभाएगा।

Location: India, Bihar, Patna

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM