खबरे |

खबरे |

Bihar News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ERSS परियोजना के तहत 1,433 पुलिस वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
Published : Feb 29, 2024, 4:30 pm IST
Updated : Feb 29, 2024, 4:30 pm IST
SHARE ARTICLE
CM Nitish Kumar flagged off 1,433 police vehicles under the ERSS project
CM Nitish Kumar flagged off 1,433 police vehicles under the ERSS project

इन पुलिस वाहनों की उपलब्धता से राज्य में पुलिसिंग व्यवस्था सुदृढ़ होगी। साथ ही पुलिस की कार्यक्षमता एवं दक्षता और अधिक बढ़ेगी।

CM Nitish Kumar flagged off 1,433 police vehicles under the ERSS project News In Hindi: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज ई.आर.एस.एस. (इमरजेंसी रिस्पांस सपोर्ट सिस्टम) परियोजना (डायल-112) के तहत 1,433 पुलिस वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। आपकी सुरक्षा, हमारी जिम्मेदारी के तहत आपात नम्बर सेवा 112 के प्रथम चरण का विस्तारीकरण एवं द्वितीय चरण के क्रियान्वयन हेतु आज लोकार्पित हुए 1,433 पुलिस वाहनों में 883 चार पहिया वाहन एवं 550 दो पहिया वाहन शामिल है। इन पुलिस वाहनों की उपलब्धता से राज्य में पुलिसिंग व्यवस्था सुदृढ़ होगी। साथ ही पुलिस की कार्यक्षमता एवं दक्षता और अधिक बढ़ेगी। इससे विधि व्यवस्था के संधारण में काफी सहूलियत मिलेगी। 1 अणे मार्ग प्रांगण में आयोजित लोकार्पण कार्यक्रम में अपर पुलिस महानिदेशक वितंतु एवं तकनीकी सेवा  निर्मल कुमार आजाद ने मुख्यमंत्री को पौधा भेंटकर उनका अभिनन्दन किया।

इन वाहनों के डायल-112 में शामिल होने के बाद अब कुल 1,833 पुलिस वाहनों के साथ-साथ 1,586 एम्बुलेंस सेवा एवं 805 अग्निशमन सेवा के वाहन एकीकृत रूप से जन कल्याणकारी, आपाताकालीन सेवा डायल-112 के तहत 24 घंटे कार्यरत रहेंगे। आज लोकार्पित हुए 1,433 पुलिस वाहनों में 5-जी टेक्नोलॉजी एवं अत्याधुनिक जी०पी०एस० डिवाइस भी लगाये गये हैं, जिसके माध्यम से वाहनों का लोकेशन पटना स्थित कमांड एंड कंट्रोल सेन्टर से ट्रैक करने के अलावा समन्वय भी स्थापित किया जा सकेगा। पटना स्थित कमांड एंड कंट्रोल सेन्टर के नेटवर्क स्पीड को 50 एम.बी.पी.एस. से बढ़ाकर 300 एम.बी.पी.एस. किया गया है। डाटा सर्वर को भी उत्क्रमित किया जा रहा है। डायल-112 की सुविधा प्राप्त करने हेतु पीड़ित व्यक्ति ई-मेल, 112 ऐप, पैनिक बटन एवं एस.एम.एस. के माध्यम से आपातकालीन सेवा प्राप्त कर सकता है। डायल-112 आपातकालीन सेवा पुलिस सहायता, अगलगी की घटना, चिकित्सा सहायता, महिलाओं, बच्चों एवं वरिष्ठ नागरिकों को मदद पहुंचाने में काफी कारगर साबित हो रही है।  पटना, (राकेश कुमार ) 

(For more news apart fromTCM Nitish Kumar flagged off 1,433 police vehicles under the ERSS project, stay tuned to Rozana Spokesman)

Location: India, Bihar, Patna

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM