खबरे |

खबरे |

बिहार में छुट्टी लेकर गांव पहुंचे पुलिसकर्मी की पीट पीटकर हत्या
Published : Jul 29, 2023, 5:44 pm IST
Updated : Jul 29, 2023, 5:44 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

पटना में हवलदार के पद पर तैनात 53 साल के दीपेंद्र कुमार सिंह अवकाश लेकर अपने गांव यदु छपरा पहुंचे थे.

मुजफ्फरपुर (बिहार): बिहार में अवकाश लेकर मुजफ्फरपुर जिला स्थित अपने गांव पहुंचे एक पुलिसकर्मी की जमीन के एक छोटे से टुकड़े को लेकर हुए विवाद के बाद कथित तौर पर पीट पीटकर शनिवार को हत्या कर दी गई।  घटना मुजफ्फरपुर जिले के यदु छपरा गांव की है। पटना में हवलदार के पद पर तैनात 53 साल के दीपेंद्र कुमार सिंह अवकाश लेकर अपने गांव यदु छपरा पहुंचे थे।

मुजफ्फरपुर के उपाधीक्षक (पश्चिम) अभिषेक आनंद के मुताबिक, सुबह सूचना मिली कि सिंह का शव उनके घर के पास पड़ा है।

अधिकारी ने कहा, ‘‘हम मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हमने शोक संतप्त परिवार के सदस्यों की शिकायतों के आधार पर मामला दर्ज किया है, जिन्होंने कहा है कि परिवार का पड़ोसी परिवार के साथ जमीन के एक टुकड़े को लेकर विवाद चल रहा था, जिसकी माप बमुश्किल कुछ वर्ग इंच थी।

उन्होंने कहा, ‘‘परिवार के सदस्यों ने आरोप लगाया कि हत्या से पहले पुलिसकर्मी कुछ दिनों से टेलीफोन पर स्थानीय पुलिस से मदद मांग रहा था, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। हम आरोप की जांच कर रहे हैं और जो भी दोषी पाए जाएंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।’

Location: India, Bihar, Muzaffarpur

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM