खबरे |

खबरे |

Bihar News: ममता को अपनी जनता के प्रति भी ममता नहीं है- ऋतुराज सिन्हा
Published : Aug 29, 2024, 5:20 pm IST
Updated : Aug 29, 2024, 5:20 pm IST
SHARE ARTICLE
Bihar News: Mamta does not even have affection towards her own people – Rituraj Sinha
Bihar News: Mamta does not even have affection towards her own people – Rituraj Sinha

उन्हे यह सोचना चाहिए कि उनसे अपने प्रदेश की कानून व्यवस्था संभल  नही पा रही है तो, वे इसका दोष दूसरे को दे रही है।

Bihar News-पटना: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री श्री ऋतुराज सिन्हा ने बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के उस बयान की कड़ी निंदा की है, जिसमें उन्होंने असम, नॉर्थ ईस्ट , उत्तरप्रदेश , बिहार , झारखंड, ओडिशा और दिल्ली राज्य को जलाने की धमकी दी है। श्री सिंहा ने इसे बेहद शर्मनाक बयान बताया है। उन्होंने कहा कि एक प्रदेश की मुख्यमंत्री दूसरे प्रदेश में हिंसा भड़काने की बात कर रही है, इससे बड़ी शर्मनाक बात और क्या हो सकती है? उन्हे यह सोचना चाहिए कि उनसे अपने प्रदेश की कानून व्यवस्था संभल  नही पा रही है तो, वे इसका दोष दूसरे को दे रही है। जबकि सही यह होता कि वे अपने सरकारी तंत्र को दुरुस्त रखती ताकि भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृति न हो सके।

भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ने कहा कि ममता बनर्जी जी के शासनकाल में बंगाल की स्थिति दिन प्रतिदिन बद से बदतर होती जा रही है, एक महिला मुख्यमंत्री के खुद के प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित नही हो पा रही है और ममता बनर्जी सिर्फ और सिर्फ उलूल-जूलूल बाते कर, अपनी कुशासन पर पर्दा डालने का काम कर रही है। एक तरफ वे लोकतंत्र में सबको बोलने के अधिकार, सबको अपनी अभिव्यक्ति की आजादी की बात करती है और वही दूसरी तरफ आज जब उनके शासन की असफलता पर पश्चिम बंगाल के मूल नागरिक सड़को पर उतरकर आंदोलन करके अपनी आवाज उठा रहे है तो, यही ममता बनर्जी उनके लोकतांत्रिक अधिकारों को कुचलने का काम क्यों कर रही है? ममता को अपनी जनता के प्रति भी ममता नहीं है। 

श्री सिन्हा ने कहा कि इस देश की जनता के साथ भारतीय जनता पार्टी या अन्य कोई भी राजनीतिक दल के लोगो को इस बात की गारंटी है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश सुरक्षित है और किसी की इतनी हिम्मत नही है कि वे देश के किसी प्रदेश में हिंसा भड़का सके।

(For more news apart from Bihar News: Mamta does not even have affection towards her own people – Rituraj Sinha, stay tuned to Rozana Spokesman hindi)


 

Location: India, Bihar, Patna

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM