खबरे |

खबरे |

Patna News: नव नियुक्त भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल का भव्य स्वागत
Published : Jul 30, 2024, 3:08 pm IST
Updated : Jul 30, 2024, 3:42 pm IST
SHARE ARTICLE
Grand welcome to newly appointed BJP President Dilip Jaiswal news in hindi
Grand welcome to newly appointed BJP President Dilip Jaiswal news in hindi

कार्यकर्ता पार्टी की जड़, जड़ को नहीं भूलूंगा, पद नहीं जिम्मेदारी मिली है- डॉ दिलीप जायसवाल

Patna News In Hindi: पटना,  बिहार प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल  सोमवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की जड़ है और जब जड़ है तभी पूरा पेड़ हरा भरा है। उन्होंने लोगों को भरोसा देते हुए कहा कि मैं जड़ नहीं भूलूंगा। उन्होंने यह भी कहा कि संगठन को मजबूत करते हुए अगले साल होने वाले चुनाव में जीत एक बड़ी चुनौती है। उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि कार्यकर्ताओं के सहयोग और मार्गदर्शक मंडल के मार्गदर्शन से दो तिहाई से ज्यादा से अगला चुनाव जीतेंगे।

जायसवाल आज दिल्ली से पटना पहुंचे। प्रदेश कार्यालय पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया। महिला मोर्चा के सदस्यों ने शंख ध्वनि से उनका स्वागत किया।  इस मौके पर आयोजित अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए श्री जायसवाल ने कहा कि आज मैं पदभार ग्रहण कर रहा हूं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री  अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा को इतना बड़ा दायित्व देने के लिए धन्यवाद देते हुए आभार जताया। उन्होंने साफ लहजे में कहा कि यह पद नहीं मुझे जिम्मेदारी मिली है और मैं भरोसा देता हूँ मैं रात दिन मेहनत कर इस जिम्मेदारी को निभाने की कोशिश करूंगा।।

उन्होंने आशा जताते हुए कहा कि बिहार के वरिष्ठ नेताओं की टीम का सहयोग मिलता रहेगा और राष्ट्रीय नेतृत्व का भी मार्गदर्शन मिलता रहेगा। उन्होंने साफ लहजे में कार्यकर्ताओं को भरोसा देते हुए कहा कि कोई भी कार्यकर्ता उपेक्षित नहीं रहेगा, सभी कार्यकर्ताओं को सम्मान देने का काम किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि आपके सुझाव को सुनने के लिए मैं हमेशा तैयार रहूंगा।

बिहार के मंत्री श्री जायसवाल ने आगे कहा कि आगे चुनौतियां भी हैं लेकिन इन्हीं चुनैतियों को अवसर में बदलने का काम भाजपा का है।

विधानसभा अध्यक्ष नन्द किशोर यादव ने नव नियुक्त अध्यक्ष का अभिनन्दन करते हुए उन्हें सलाह दी। उन्होंने कहा कि नए कार्यकर्ता जोड़े जाएं लेकिन पुराने का भी सम्मान हो। उन्होंने कहा कि भाजपा का अध्यक्ष कोई पावर नहीं होता है बल्कि एक दायित्व बढ़ोतरी का कारण होता है। उन्होंने कहा कि आज जो भी कार्यकर्ता हैं वे सभी चाहते हैं कि कोई अध्यक्ष उन्हें प्यार करे। भाजपा एक ऐसी पार्टी है जिसमें न हटने का अफसोस होता है न आने की कोई खुशी होती है।

बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने इस समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा एक ऐसी पार्टी है जो कार्यकर्ताओं को दायित्व देती है। यहाँ  कार्यकर्ता अध्यक्ष की बात सुनते हैं और किसी भी कार्य को करने को तैयार रहते हैं। उन्होंने निवर्तमान अध्यक्ष सम्राट चौधरी की भी तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने अध्यक्ष का पद बखूबी निभाया।

इस समारोह को   उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा, विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह, मंत्री मंगल पांडेय ने भी संबोधित किया। इस मौके पर  क्षेत्रीय संगठन महामन्त्री नागेंद्र जी, मंत्री प्रेम कुमार, हरि सहनी, नीरज सिंह बबलू, नितिन नवीन, जनक चमार, सन्तोष सिंह, सुरेंद्र मेहता,  तारकिशोर प्रसाद, राजेन्द्र गुप्ता सहित प्रदेश के तमाम पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस अभिनंदन समारोह का संचालन भाजपा के प्रदेश महामंत्री जगन्नाथ ठाकुर ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन महामंत्री ललन मंडल ने किया।

इससे पहले निवर्तमान अध्यक्ष सम्राट चौधरी सहित कई अन्य प्रदेश अध्यक्षों ने नव नियुक्त अध्यक्ष श्री जायसवाल को अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठाया ।

बिहार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नव नियुक्त अध्यक्ष दिलीप जायसवाल सोमवार को दिल्ली से पटना पहुंचे। पटना पहुंचने के बाद उनका भव्य स्वागत किया जाता। पटना हवाई अड्डे से जुलूस की शक्ल में कार्यकर्ता उन्हे पार्टी कार्यालय लेकर पहुंचे जहां अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान सैकड़ों मोटर साइकिल पर कार्यकर्ता आगवानी कर रहे थे जबकि इस जुलूस में हाथी और घोड़ा भी शामिल थे।

पटना हवाई अड्डा पहुंचने पर नव नियुक्त अध्यक्ष का कई वरिष्ठ नेताओं ने आगवानी की और स्वागत किया। इसके बाद एक खुले वाहन में नव नियुक्त अध्यक्ष सवार हुए। इस दौरान उनके साथ निवर्तमान अध्यक्ष सम्राट चौधरी और उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा साथ थे। श्री जायसवाल को बाद में जुलूस की शक्ल में प्रदेश कार्यालय लाया गया। इस दौरान पटना के विभिन्न  स्थानों पर उनका स्वागत किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में विभिन्न मंचों के अधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर भाजपा के सांसद विधायक विधान पार्षद समस्त प्रदेश पदाधिकारी तथा हजारों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

(For More News Apart from Grand welcome to newly appointed BJP President Dilip Jaiswal news in hindi, Stay Tuned To Rozana Spokesman)

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM