खबरे |

खबरे |

पंजाब, हरियाणा में कड़ाके की ठंड, लोगों को हो रही परेशानी
Published : Jan 2, 2023, 5:21 pm IST
Updated : Jan 2, 2023, 5:21 pm IST
SHARE ARTICLE
Severe cold in Punjab, Haryana, people are facing trouble
Severe cold in Punjab, Haryana, people are facing trouble

दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

चंडीगढ़ : पंजाब और हरियाणा में लोग कड़ाके की ठंड का सामना कर रहे हैं और सोमवार को कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई।

दोनों राज्यों और चंडीगढ़ के कुछ हिस्सों में सुबह घना कोहरा छाया रहा जिससे दृश्यता कम हो गई।

मौसम विभाग के अनुसार बठिंडा पंजाब में सबसे ठंडा स्थान रहा जहां न्यूनतम तापमान 0.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि हरियाणा के मंडकोला में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

अमृतसर में न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री दर्ज किया गया, लुधियाना में 4.1 डिग्री सेल्सियस, पटियाला में 5.8 डिग्री सेल्सियस, पठानकोट में 3.4 डिग्री सेल्सियस, फरीदकोट में 2.2 डिग्री सेल्सियस, मोगा में 1.2 डिग्री सेल्सियस, जबकि गुरदासपुर में चार डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

हरियाणा के फतेहाबाद में न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि हिसार में न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री, नारनौल में 4.2 डिग्री, भिवानी में 6.2 डिग्री, सिरसा में 3.4 डिग्री सेल्सियस और झज्जर में 6.1 न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM