खबरे |

खबरे |

चंडीगढ़ में पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने आए युवक पर चाकुओं से हमला, हालत गंभीर
Published : Sep 4, 2023, 1:15 pm IST
Updated : Sep 4, 2023, 1:15 pm IST
SHARE ARTICLE
Young man who came to fill petrol at petrol pump in Chandigarh attacked with knives, condition critical
Young man who came to fill petrol at petrol pump in Chandigarh attacked with knives, condition critical

पीड़ित पर हमला पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है.

चंडीगढ़: चंडीगढ़ के सेक्टर-38 स्थित पेट्रोल पंप पर देर रात 10 से 15 अज्ञात हमलावरों ने एक युवक पर चाकुओं से हमला कर दिया. हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है. मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने पीड़िता को इलाज के लिए चंडीगढ़ के पीजीआई अस्पताल में भर्ती कराया है.

युवक की पहचान बंटी (35 वर्ष) निवासी डड्डूमाजरा के रूप में हुई है। पीड़ित पर हमला पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है. पुलिस सीसीटीवी के आधार पर हमलावरों की पहचान करने की कोशिश कर रही है.

पीड़ित परिवार वालों ने बताया कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी. वह पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने गया था और हमलावरों ने उस पर हमला कर दिया. इस हमले में उनकी कमर, पेट, पैर और हाथ पर चाकुओं से वार किए गए. बताया जा रहा है कि पेट पर चाकू से किए गए हमले से उनके शरीर के कुछ हिस्से पर चोट लग गई. इसके चलते उनकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है.

पुलिस मामले में की जांच में लग रई है. पुलिस ने पेट्रोल पंप से सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले ली है। जिसके आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है लेकिन अभी तक पुलिस किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है. पुलिस ने रात में कई चिन्हित आरोपियों के घर पर छापेमारी की थी, लेकिन आरोपी घर पर मौजूद नहीं थे.
 

Location: India, Chandigarh

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM