खबरे |

खबरे |

Punjab: पश्चिमी कमान के सैनिकों द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बचाव एवं राहत अभियान जारी
Published : Jul 10, 2023, 4:45 pm IST
Updated : Jul 10, 2023, 4:45 pm IST
SHARE ARTICLE
Rescue and relief operations continue in flood affected areas by Western Command troops
Rescue and relief operations continue in flood affected areas by Western Command troops

जमीनी स्तर पर स्थिति का आकलन करने के बाद, बचाव और राहत दल प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे।

Chandigarh: पंजाब और हरियाणा के नागरिक प्रशासन से प्राप्त मांग के आधार पर पश्चिमी कमान के बाढ़ राहत दलों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बचाव और निकासी प्रयासों में नागरिक प्रशासन की सहायता के लिए तैनात किया गया । बचाव और राहत उपायों के प्रावधान के लिए मांग प्राप्त होने पर तुरंत, बाढ़ राहत पूर्व परीक्षण दल को रूपनगर, मोहाली और पंचकुला के प्रभावित क्षेत्रों में भेज गया।

जमीनी स्तर पर स्थिति का आकलन करने के बाद, बचाव और राहत दल प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे। सेना की इंजीनियर टुकड़ियों के साथ बचाव दल ने फंसे हुए लोगों को निकालने के लिए रात भर काम किया और बाढ़ के पानी से नहरों को टूटने से बचाने में मदद की। बाढ़ के पानी में फंसे लगभग 50 नागरिकों और चितकारा विश्वविद्यालय के 910 छात्रों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। फिरोजपुर जिले के अराजी सबरन गांव में, महिलाओं और बच्चों सहित 44 लोगों को प्रभावित क्षेत्रों से सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।

एक बड़े प्रयास में, सेना के इंजीनियरों की टुकड़ियों ने तटबंध की मुरम्मत करके सरहिंद नहर के टूटने को रोकने में मदद की, जिससे दोराहा गांव और आसपास के इलाकों में बाढ़ को रोका जा सका। सेना नागरिक प्रशासन और सभी हितधारकों के समन्वय में स्थिति पर बारीकी से नजर रख रही है। सेना द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में नागरिकों को होने वाली कठिनाइयों को कम करने में मदद करने के लिए सभी सहायता प्रदान करना जारी है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM