खबरे |

खबरे |

जालंधर लोकसभा उपचुनाव : अकाली दल ने विधायक सुखविंदर सुखी को बनाया अपना उम्मीदवार
Published : Apr 11, 2023, 6:39 pm IST
Updated : Apr 11, 2023, 6:39 pm IST
SHARE ARTICLE
 MLA Sukhwinder Sukhi (फोटो साभार - सुखविंदर कुमार सुखी फेसबुक)
MLA Sukhwinder Sukhi (फोटो साभार - सुखविंदर कुमार सुखी फेसबुक)

जालंधर संसदीय सीट के लिए मतदान 10 मई को होगा, जबकि मतगणना 13 मई को होगी।

चंडीगढ़ : शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने मंगलवार को दो बार के अपने विधायक डॉ सुखविंदर कुमार सुखी को जालंधर लोकसभा उपचुनाव के लिए पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया। सुखी पंजाब के शहीद भगत सिंह नगर जिले की बंगा विधानसभा सीट से दो बार के विधायक हैं।

अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने उपचुनाव के लिए सुखी के नाम की घोषणा करते हुए ट्वीट किया, "यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि अकाली-बहुजन समाज पार्टी (बसपा) गठबंधन ने प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता और बंगा से दो बार के विधायक और वरिष्ठ अकाली नेता डॉ सुखविंदर कुमार सुखी को जालंधर संसदीय उपचुनाव के लिए उम्मीदवार बनाने का फैसला किया है।"

अकाली दल अपनी सहयोगी बसपा के समर्थन से आगामी लोकसभा उपचुनाव लडेगा। जालंधर संसदीय सीट के लिए मतदान 10 मई को होगा, जबकि मतगणना 13 मई को होगी। गौरतलब है कि जनवरी में कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी (76) का भारत जोड़ो यात्रा के दौरान दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था।.

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM